Author: Nishant Manoj Sharma
TTN डेस्क कोरबा। शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर ग्राउंड (एम.पी. नगर एक्सटेंशन, घंटाघर चौक) में 6 सितंबर की संध्या 6:15 बजे से द्वितीय वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक अनुष्ठान ‘श्री श्याम सुमिरन 2.0’ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों नरेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल (कोरकोमा वाले) एवं विमला मित्तल ने बताया कि इस आध्यात्मिक संध्या में सुरीले भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे पूरा माहौल बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर नजर आएगा। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर…
TTN डेस्क कोरबा: साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाला है, जिससे लोगों के फोन तेजी से हैक किए जा रहे हैं. कोरबा में आज कई लोगों के व्हाट्सएप पर उनके परिचितों के नंबर से शादी के निमंत्रण का संदेश और साथ में एक डिजिटल निमंत्रण पत्र की फाइल भेजी गई. जब एक स्थानीय रेस्टोरेंट संचालक, एक पंडित जी और कुछ अन्य लोगों ने इस तरह के संदेश मिलने के बाद अपने उन परिचितों से फोन पर संपर्क किया जिनके नंबर से संदेश आया था, तो खुलासा हुआ कि उनका फोन हैक हो चुका है और…
00 अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और 501 महिलाओं का सामूहिक मंगलपाठ रहेगा मुख्य आकर्षण TTN डेस्क कोरबा। धर्म, आस्था और सामाजिक समरसता के प्रतीक श्री सप्तदेव मंदिर में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और श्री भादी अमावस्या उत्सव अत्यंत भव्य एवं दिव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। दोनों धार्मिक आयोजनों को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंदिर परिसर में विभिन्न समाजों, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों एवं गणमान्य नागरिकों की एक वृहद बैठक संपन्न हुई। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुई इस बैठक में आयोजनों की रूपरेखा तय की गई और सहयोग पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रमुख ट्रस्टी श्री अशोक मोदी…
00 रंगारंग कार्यक्रम और 10,000 की मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी मुख्य आकर्षण कोरबा। श्री कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति, पंडित रविशंकर शुक्ला नगर के तत्वावधान में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी श्री कपिलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में 24वें भव्य जन्माष्टमी महोत्सव, कृष्ण जन्मोत्सव एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन 4 सितंबर 2026 को शाम 5:00 बजे से शुरू होगा। समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव में बच्चों के लिए विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, दही हांडी स्पर्धा, 56 भोग और महाआरती का आयोजन किया गया है। 0 कार्यक्रम की समय-सारणी एवं मुख्य आकर्षण…
00 आदेश तत्काल प्रभाव से लागू TTN डेस्क कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से व्यापक फेरबदल किया गया है। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने एक कार्यालयीन आदेश जारी कर छह अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। निगम प्रशासन के अनुसार, इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य राजस्व, जलकर, संपत्तिकर और संपदा शाखाओं के कामकाज में तेजी लाना और विभिन्न जोनों में जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन सुनिश्चित करना है। 0 किसे मिली क्या नई जिम्मेदारी…
TTN डेस्क नई दिल्ली। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) ने एस्सेल ग्रुप के अध्यक्ष और ज़ी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्र को बड़ा झटका दिया है।मंगलवार को NCLT की पांच सदस्यीय विशेष पीठ ने उनके व्यक्तिगत दिवालियापन मामले में 25 अगस्त के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसके तहत उन्हें 22,006.57 करोड़ रुपये के कुल दावों के मुकाबले महज 6.25 करोड़ रुपये देकर मामला निपटाने की अनुमति दी गई थी। इसके साथ ही न्यायाधिकरण ने चंद्र को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपनी किसी भी संपत्ति को बेचने या हस्तांतरित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 0 पीठ…
00 प्रतिपक्ष नेता विधानसभा डॉ चरणदास महंत, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और महापौर संजू सिंह राजपूत रहे विशिष्ट अतिथि; ‘हर घर किसना’ विजन के साथ ₹5,000 की शुरुआती रेंज में उपलब्ध होगी ज्वेलरी TTN डेस्क कोरबा। देश के प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने छत्तीसगढ़ में अपने विस्तार की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कोरबा के पाम मॉल के पास, ट्रांसपोर्ट नगर में अपने छठे एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। 30 अगस्त को आयोजित इस गरिमामयी उद्घाटन समारोह में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों के साथ हरि कृष्णा ग्रुप के…
TTN डेस्क अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में विश्व विजेता बनाने वाले और दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में शुमार लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश के जरिए उन्होंने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास की आधिकारिक घोषणा की। हाल ही में समाप्त हुए 2026 फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना की टीम उप-विजेता रही थी, जिसके बाद मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी इस सुनहरी यात्रा को विराम देने का फैसला किया। 🌟 मेस्सी का अंतरराष्ट्रीय करियर: आंकड़ों में महानायक कुल मैच (Caps): 207 मुकाबले प्रमुख उपलब्धियां: 🏆 फीफा विश्व…
TTN डेस्क कोरबा। शहर के लक्ष्मणबंध इलाके में रिश्तों की कड़वाहट और रोज-रोज के क्लेश ने एक महिला की जिंदगी छीन ली। 40 वर्षीया लक्ष्मी मानिकपुरी ने मौत को गले लगाने से पहले दीवार को अपना सुसाइड नोट बनाया और उकेरा— ‘मेरी मौत की जिम्मेदार बहू है’। इतना ही नहीं, फांसी के फंदे पर झूलने से ठीक पहले लक्ष्मी ने अपने मोबाइल से एक दर्दनाक वीडियो बनाकर अपनी बहनों को भेजा था, जिसमें उसके घर की चारदीवारी के भीतर घुट रही तड़प साफ झलक रही है। 0 शादी के बाद संभली नहीं जिंदगी, बढ़ा गृहकलह कोरोना काल में अपने पहले…
TTN डेस्क बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने लॉजिस्टिक्स और प्रचालन (ऑपरेशन्स) को अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ी तकनीक-आधारित पहल की है। कंपनी ने अपने संपूर्ण संचालन को एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए 5 एआई-सक्षम (AI-enabled) ‘डिजिटल कंट्रोल टावर्स’ को सफलतापूर्वक एकीकृत किया है। यह नई व्यवस्था कोयला लॉजिस्टिक्स, फिनिश्ड प्रोडक्ट, फ्लाई ऐश प्रबंधन, आंतरिक वाहनों और अपशिष्ट (वेस्ट) प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को एक ही केंद्र से जोड़ती है। एआई और डिजिटल तकनीक से लैस ये टावर्स न केवल प्रचालन गतिविधियों की रियल-टाइम निगरानी कर रहे हैं, बल्कि…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
