Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

राताखार में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास में बालको के योगदान की सराहना,17 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

November 4, 2026

कोरबा राज्योत्सव-2026: बालको पैवेलियन में दिखी औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास की भव्य झलक

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, November 6
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 महिला नेतृत्व और तकनीकी नवाचार को मिली सराहना

TTN डेस्क

कोरबा।छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के प्रदर्शनी पैवेलियन ने एक बार फिर अपनी विशेष छाप छोड़ी है。 सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के उपक्रम श्रेणी के अंतर्गत बालको को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो कंपनी की औद्योगिक क्षमताओं और सामुदायिक विकास पहलों की उत्कृष्ट प्रस्तुति का प्रमाण है。

नवा रायपुर अटल नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में 1 से 3 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यह तृतीय पुरस्कार प्रदान किया。 बालको की ओर से यह सम्मान संवाद प्रमुख सुश्री शुभ्रा आर. तथा जनसंपर्क अधिकारी श्री विजय बाजपेयी ने ग्रहण किया。
बालको के पैवेलियन की परिकल्पना ‘महिला शक्ति से विकसित भारत की नई उड़ान’ थीम पर आधारित थी。 राज्योत्सव की मुख्य थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ के अनुरूप प्रदर्शनी में औद्योगिक संचालन और तकनीकी क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को प्रमुखता से रेखांकित किया गया。

0 525 किलो-एम्पीयर स्मेल्टर रहा मुख्य आकर्षण

प्रदर्शनी में बालको की विनिर्माण क्षमताओं के तहत देश के पहले और सबसे बड़े 525 किलो-एम्पीयर एल्युमिनियम स्मेल्टर की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही。 इसके जरिए कंपनी की तकनीकी दक्षता और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण में एल्युमिनियम के महत्व को दर्शाया गया。

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश सिंह ने इसे टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। वहीं, हेड कॉरपोरेट अफेयर्स एवं एडमिनिस्ट्रेशन कैप्टन धनंजय मिश्रा ने सतत प्रगति और समुदाय को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराया。

0 सामुदायिक विकास और सामाजिक योगदान

औद्योगिक सफलताओं के साथ ही बालको ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और युवा कौशल विकास के क्षेत्र में अपने कार्यों को प्रदर्शित किया। इन पहलों के माध्यम से कंपनी प्रदेश के 128 गांवों में सकारात्मक बदलाव लाते हुए 1.8 लाख से अधिक लोगों के जीवन को बेहतर बना रही है。 तीन दिनों तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने पैवेलियन का अवलोकन किया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शोक समाचार :पूर्व बालकोकर्मी एच.बी. कुलश्रेष्ठ का ग्वालियर में निधन

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

देखिए वीडियो…कोरबा : भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​कोरबा : डॉ. शुभम अग्रवाल ने MD पैथोलॉजी परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया शहर का मान

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

देखिए वीडियो…कोरबा : वैदेही सखी मंडल ने उत्साह के साथ मनाया प्री करवा चौथ उत्सव, प्रीति मिश्रा बनीं ‘चौथ क्वीन’

Editors Picks

शोक समाचार :पूर्व बालकोकर्मी एच.बी. कुलश्रेष्ठ का ग्वालियर में निधन

November 3, 2026

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

October 31, 2026

देखिए वीडियो…कोरबा : भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

October 30, 2026

​कोरबा : डॉ. शुभम अग्रवाल ने MD पैथोलॉजी परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया शहर का मान

October 30, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.