TTN डेस्क 

ओरबा।स्थानीय डी.डी.एम. रोड स्थित श्री राम दरबार परिसर में आज वैदेही सखी मंडल के तत्वावधान में प्री करवा चौथ उत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में समिति की सदस्य महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और त्योहार की खुशियां आपस में साझा कीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक उल्लास के साथ हुआ, जिसमें महिलाओं के लिए विभिन्न आकर्षक खेलों, हाउसी, डांस और संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन मनमोहक प्रस्तुतियों और खेलों ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। इसके साथ ही, उत्सव में शामिल सभी सदस्यों ने लजीज और चटपटे व्यंजनों का आनंद लिया।
उत्सव के दौरान विशेष आकर्षण ‘चौथ क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें अपनी अनूठी प्रस्तुति और अंदाज के चलते श्रीमती प्रीति मिश्रा को ‘चौथ क्वीन’ चुना गया।
समारोह में वैदेही सखी मंडल की संरक्षिका श्रीमती कांता अग्रवाल, अध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रवाल, श्रीमती सावित्री अग्रवाल सहित समिति की तमाम गणमान्य महिलाएं और सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी मंडल की सचिव श्रीमती अनीता सिंघल द्वारा दी गई।


