Author: Nishant Manoj Sharma
00 महिला नेतृत्व और तकनीकी नवाचार को मिली सराहना TTN डेस्क कोरबा।छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के प्रदर्शनी पैवेलियन ने एक बार फिर अपनी विशेष छाप छोड़ी है。 सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के उपक्रम श्रेणी के अंतर्गत बालको को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो कंपनी की औद्योगिक क्षमताओं और सामुदायिक विकास पहलों की उत्कृष्ट प्रस्तुति का प्रमाण है。 नवा रायपुर अटल नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में 1 से 3 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यह तृतीय…
00उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने की बालको की विकास पहलों की सराहना TTN डेस्क बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वार्ड क्रमांक 33 राताखार में नए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस भवन के निर्माण से राताखार एवं आसपास के क्षेत्रों के 17 हजार से अधिक लोगों को सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक सुलभ व आधुनिक स्थान उपलब्ध होगा। भूमिपूजन समारोह छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कोरबा नगर निगम की महापौर…
TTN डेस्क कोरबा। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कोरबा राज्योत्सव-2026 में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) का पैवेलियन आकर्षण का केंद्र बना रहा। कंपनी ने अपने स्टॉल के माध्यम से राज्य के औद्योगिक, तकनीकी और सामाजिक विकास में निभाई जा रही अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बालको पैवेलियन का अवलोकन किया और कंपनी की अत्याधुनिक औद्योगिक प्रगति व सामुदायिक विकास पहलों की सराहना की। 0 तकनीक…
TTN डेस्क बालकोनगर।बालको के पूर्व कर्मचारी एवं चित्रगुप्त समाज के सक्रिय व वरिष्ठ सदस्य रहे श्री एच.बी. कुलश्रेष्ठ (84 वर्ष) का 3 नवंबर को ग्वालियर स्थित उनके पैतृक निवास पर निधन हो गया । वे सेवानिवृत्ति के पश्चात अपने पैतृक गृहग्राम ग्वालियर में ही रह रहे थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही बालकोनगर और चित्रगुप्त समाज में शोक की लहर दौड़ गई। शोक संतप्त परिवार में उनके पुत्र डॉ. दीपक कुलश्रेष्ठ श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा में डीन के पद पर पदस्थ,संजय कुलश्रेष्ठ व आशीष कुलश्रेष्ठ – वार्ड क्रमांक 39, हाउसिंग बोर्ड, बालकोनगर में निवास करते हैं। स्थानीय नागरिकों…
TTN डेस्क सैन फ्रांसिस्को की कंपनी ने पारे को पीली धातु में बदला सैन फ्रांसिस्को स्थित न्यूक्लियर फ्यूजन स्टार्टअप मैराथन फ्यूजन ने हाल ही में एक बड़ा दावा किया है। कंपनी का कहना है कि उसने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से निकलने वाले न्यूट्रॉनों की मदद से पारे (मर्करी) को स्थिर और असली सोने में बदल दिया है। यह दावा आर्थिक टाइम्स सहित कई मीडिया रिपोर्ट्स में छपा है। 0 क्या है पूरा मामला? मैराथन फ्यूजन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके बताया कि पिछले महीने उसने “हाई-रेट अल्केमी” का प्रदर्शन किया। कंपनी के अनुसार, यह प्रक्रिया CERN की…
TTN डेस्क कोरबा/रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर प्रशासनिक तबादला किया है। गृह विभाग के अवर सचिव सोनचंद साहू द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश (क्रमांक ESTB/39149/2026/गृह-दो) के तहत 33 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। इस आदेश में कोरबा जिले से जुड़े महत्वपूर्ण बदलाव भी शामिल हैं। 0 कोरबा जिले में हुए ये मुख्य बदलाव राम गोपाल करियारे की वापसी: बिलासपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के रूप में कार्यरत राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी हुई है। उन्हें अब अतिरिक्त पुलिस…
00 कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से शुरू होकर घंटाघर अंबेडकर मैदान तक निकली विशाल यात्रा, उद्योग मंत्री,महापौर और जिला भाजपाध्यक्ष ने कांग्रेस के भ्रम पर किया करारा प्रहार TTN डेस्क कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” के समर्थन में एक ऐतिहासिक और विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा ने जिले में अपना भारी शक्ति प्रदर्शन किया। पदयात्रा में 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कोसाबाड़ी स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई…
00 श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, भिलाई से पूरी की MD की डिग्री 00 टीपी नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी जयनारायण अग्रवाल के सुपुत्र हैं डॉ. शुभम TTN डेस्क कोरबा: शहर के होनहार युवा चिकित्सक डॉ. शुभम अग्रवाल ने एमडी (पैथोलॉजी) की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर चिकित्सा क्षेत्र में अपनी उपलब्धि का एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है। उनकी इस शानदार सफलता से उनके परिवार और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। 0 शासकीय कॉलेज से प्राप्त की है MBBS की शिक्षा डॉ. शुभम अग्रवाल ने अपनी शुरुआती और एमबीबीएस (MBBS) की शिक्षा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय,…
TTN डेस्क सीतामढ़ी:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सीतामढ़ी(बिहार) में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं AICC द्वारा नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक,छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की शुरुआत में श्री जयसिंह अग्रवाल का पारंपरिक मैथिली रीति-रिवाज और उत्साहपूर्ण नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, प्रखंड व मंडल अध्यक्षों के साथ-साथ महिला कांग्रेस, युवा…
TTN डेस्क ओरबा।स्थानीय डी.डी.एम. रोड स्थित श्री राम दरबार परिसर में आज वैदेही सखी मंडल के तत्वावधान में प्री करवा चौथ उत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में समिति की सदस्य महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और त्योहार की खुशियां आपस में साझा कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक उल्लास के साथ हुआ, जिसमें महिलाओं के लिए विभिन्न आकर्षक खेलों, हाउसी, डांस और संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन मनमोहक प्रस्तुतियों और खेलों ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। इसके साथ ही, उत्सव में शामिल सभी सदस्यों ने लजीज और चटपटे व्यंजनों…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
