Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

October 29, 2026

देखिए वीडियो…कोरबा : वैदेही सखी मंडल ने उत्साह के साथ मनाया प्री करवा चौथ उत्सव, प्रीति मिश्रा बनीं ‘चौथ क्वीन’

October 28, 2026

कोरबा : मासूम गुप्ता ने एमबीए के फाइनेंस एवं एचआर में प्राप्त किया गोल्ड मेडल

October 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, October 29
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN डेस्क

सीतामढ़ी:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सीतामढ़ी(बिहार) में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं AICC द्वारा नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक,छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक की शुरुआत में श्री जयसिंह अग्रवाल का पारंपरिक मैथिली रीति-रिवाज और उत्साहपूर्ण नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, प्रखंड व मंडल अध्यक्षों के साथ-साथ महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, NSUI और INTUC के प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 मतदाता अधिकारों की रक्षा का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हर पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांवों और वार्डों में जाकर मतदाताओं से सीधा संपर्क करें, मतदाता सूची की जांच में जनता की मदद करें और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने के लिए सहयोग करें।

0
संगठन के हर स्तर तक पहुंचेगा अभियान

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान को जमीनी स्तर तक ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। कार्यक्रम के अंत में श्री जयसिंह अग्रवाल ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अमित कुमार टुन्ना को एक प्रारूप पत्रक सौंपा, ताकि इसे कार्यकर्ताओं तक पहुंचाकर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।


इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रभारी डॉ. गौरव वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना, पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम झा, रकतू प्रसाद, मोहम्मद अरशद, डॉ. राजीव कुमार ‘काजू’, मोहम्मद शमीम शहनवाज, अंजारुल हक, तौहीद, ताराकांत झा, मनोज कुमार सिंह, आफताब अंजुम बिहारी, सिकंदर हयात खान, श्रीमती रितु ठाकुर, राजेश यादव, INTUC अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहन कुमार, NSUI अध्यक्ष सक्षम कुमार, और सेवादल अध्यक्ष राम प्रवेश कुशवाहा सहित कई गणमान्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

देखिए वीडियो…कोरबा : वैदेही सखी मंडल ने उत्साह के साथ मनाया प्री करवा चौथ उत्सव, प्रीति मिश्रा बनीं ‘चौथ क्वीन’

कोरबा : मासूम गुप्ता ने एमबीए के फाइनेंस एवं एचआर में प्राप्त किया गोल्ड मेडल

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

Editors Picks

देखिए वीडियो…कोरबा : वैदेही सखी मंडल ने उत्साह के साथ मनाया प्री करवा चौथ उत्सव, प्रीति मिश्रा बनीं ‘चौथ क्वीन’

October 28, 2026

कोरबा : मासूम गुप्ता ने एमबीए के फाइनेंस एवं एचआर में प्राप्त किया गोल्ड मेडल

October 27, 2026

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

October 27, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.