00 गवर्नर के हाथों मिला सम्मान, आईटीएम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में कोरबा का बढ़ाया मान
TTN डेस्क
कोरबा – जमनीपाली निवासी मासूम गुप्ता ने एमबीए की पढ़ाई में फाइनेंस एवं एचआर के क्षेत्र में गोल्ड मेडल प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित आईटीएम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका के करकमलों से गोल्ड मेडल प्राप्त कर उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया है। इस समारोह में विश्वविद्यालय के कुल 16 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया, जबकि अन्य छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं।
मासूम गुप्ता जमनीपाली के प्रतिष्ठित सिंघला ट्रेडर्स के संचालक शशि कुमार गुप्ता एवं श्रीमती सुनीता गुप्ता के सुपुत्र हैं। उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ दर्री अग्रवाल समाज और पूरे कोरबा जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से परिवारजनों, समाज के सदस्यों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

उनकी इस सफलता को उनकी कठिन लगन, अनुशासन और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। शुभचिंतकों और समाज के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


