TTN डेस्क
कोरबा:जिले के रजगामार क्षेत्र में घटित अत्यंत निंदनीय और जघन्य घटना की शिकार मासूम बच्ची को न्याय दिलाने तथा आरोपी को फांसी की सजा की मांग को लेकर कोरबा प्रेस क्लब के आह्वान पर शहर में एक विशाल शोक सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर आयोजित कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब की प्रबंध कार्यकारिणी व सदस्यों के साथ ही उपनगरीय क्षेत्रों के प्रेस क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों समेत, सभी समाज, विभिन्न समिति व संस्थान के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत कोरबा प्रेस क्लब स्थित तिलक भवन से हुई, जहां सभी एकत्रित होकर हाथों में कैंडल लेकर ट्रांसपोर्टनगर चौक तक पैदल मार्च निकालकर पहुंचे। शहरवासियों और पत्रकारों का यह हुजूम हाथों में तख्तियां लिए हुए न्याय की मांग कर रहा था। ट्रांसपोर्टनगर चौक पहुंचने पर सभी ने कैंडल चौराहें पर लगाकर और 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत मासूम बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान उपस्थित जनों ने एक स्वर में मांग की कि इस जघन्य अपराध के मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से त्वरित गति से की जाए। शहरवासियों ने कड़े शब्दों में मांग उठाई कि दरिंदे को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि समाज में इस तरह के कुकृत्यों को अंजाम देने वालों के मन में कानून का खौफ पैदा हो सके। इस दौरान पूरा शहर गमगीन और आक्रोशित नजर आया।
0 इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
L
आयोजन के दौरान कोरबा प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार मिश्रा सहित प्रेस क्लब से वरिष्ठ सदस्य सुभाष अग्रवाल, दीपक कुमार जैन, नरेन्द्र मेहता, राकेश श्रीवास्तव, देवेंद्र गुप्ता, सादिक शेख, राजेश कुमार, दीपक साहू, रेणु जायसवाल, प्रतिमा सरकार, आशा सिंह, निर्मला राठौर व आशा ठाकुर समेत प्रेस क्लब के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।
0उपनगरीय पत्रकार संगठन और सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी





इसके साथ ही नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कटघोरा प्रेस क्लब से अजय धनोदिया, कुसमुंडा से ओम गभेल, सतपाल सिंह, बरपाली पत्र संघ से संजीव शर्मा, विरेंद्र व लखन गोस्वामी, आईएमए कोरबा से डॉ. अजय स्वर्णकार, श्रमिक नेता केदारनाथ अग्रवाल, अग्रवाल समाज से बजरंग अग्रवाल, साहू समाज के पदाधिकारी (खेमलाल साहू, श्याम साहु, पुष्पेंद्र साहू, सतलाल चौहान), यादव समाज (रानी यादव, शांत यादव, अनिता यादव, गीता यादव, चंद्रमणि यादव), यूथ मुस्लिम कमेटी से आसिफ मिर्जा बेग, मोहम्मद फिरोज, जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष रवि शर्मा, पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारी, गुप्ता समाज, छ.ग. चेम्बर ऑफ कॉमर्स, गौसे आजम कमेटी, दिव्यांग शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संघ, फेडरेशन क्लब, संस्कृत शिक्षक संघ, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, साहित्य समिति, जेसीज, वरिष्ठ नागरिक संघ, अखबार वितरक संघ समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।


