Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

October 22, 2026

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

October 22, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, October 22
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 तालाब के पास झाड़ियों में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

00 गजरा बस्ती की घटना, एसपी खुद कर रहे थे बच्ची की।पतासाजी की मॉनिटरिंग

TTN डेस्क

​कोरबा। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली रजगामार पुलिस चौकी के गजरा बस्ती से तीन दिन पूर्व लापता हुई 7 वर्षीय मासूम बच्ची का शव गुरुवार दोपहर घर के पीछे स्थित तालाब के पास झाड़ियों से बरामद हुआ है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोशमिश्रित दुख व्याप्त है। शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए सीएसपी कोरबा प्रतीक द्विवेदी ने बच्ची का मर्डर होना कहा है।हालांकि उन्होंने कहा है कि बच्ची के साथ क्या कुछ हुआ वह पीएम रिपोर्ट और जांच से ही स्पष्ट होगा।वहीं मृतका के परिजन का कहना है कि गन्दी स्थिति में शव मिला है।पुलिस ने एक संदेही का पोस्टर जारी कर उसकी सूचना देने की अपील की है।
​
जानकारी के अनुसार, गजरा बस्ती निवासी मासूम बच्ची बीते 19 अक्टूबर की दोपहर अपने घर से दुकान चॉकलेट खरीदने के लिए निकली हुई थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।बाद में अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने रजगामार पुलिस चौकी पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।बच्ची का पिता कुछ महीने पहले ही यहां रोजी की तलाश में आया और फिर एक पोल्ट्री फार्म में काम करने लगा ।वह अपने चार छोटे छोटे बच्चों के परिवार के साथ पोल्ट्री फार्म के एक खोली में रहता है।

0 ​पुलिस अधिकारियों ने संभाली थी कमान

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोरबा पुलिस की कई टीमें बच्ची की पतासाजी में जुटी हुई थीं। घटना के अगले दिन 20 अक्टूबर को कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रजगामार चौकी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था और जिले के प्रमुख थाना प्रभारियों को तलाश अभियान में लगाया था।

0 ​शव मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम

तलाश के दौरान गुरुवार दोपहर पुलिस को बच्ची का शव उसके घर के पिछले हिस्से में स्थित तालाब के पास झाड़ियों के किनारे पड़ा मिला। शव मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक विशेषज्ञों व डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए।

0 ​पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

पुलिस ने शव को वैधानिक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहन जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।मृतका के चाचा और अन्य परिजनों ने पंचनामा आदि की कार्यवाही पूर्ण कराई।

0 पुलिस को है उसकी तलाश जो आखिरी बार साथ दिखा

पुलिस ने शाम को अमित चौहान नामक एक अधेड़ का पोस्टर जारी कर कहा है कि ये इस मामले में संदेही है।जानकारी के मुताबिक बच्ची के लापता होने के अगले दिन से ही यह गायब हो गया है।वह बच्ची के साथ जब वह दुकान से वापस घर जा रही थी तब मिला और वही आखिरी बार साथ दिखा,उसके बाद लड़की लापता हो गई।।जो भी इसकी सूचना दे ,इसको पकड़ने में मदद करवाएगा उसे इनाम दिया जाएगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

देखिए वीडियो…कोरबा : लाल मैदान में यूं जला 120 फीट ऊंचा रावण,कैबिनेट मंत्री लखनलाल रहे मुख्य अतिथि

देखिए वीडीओ…कोरबा मुड़ापार मर्डर केस: ‘गोल्डन’ की हत्या, आधे सिर के बाल मुंडवाकर निकाला गया आरोपियों का जुलूस

कोरबा : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के पर्यवेक्षक,बिहार के कांग्रेस पदाधिकारियों से की चर्चा

कोरबा : प्रेस क्लब के सदस्यों ने परिवार संग देखी ‘दृश्यम 3’, मनोरंजन के साथ बिताए खुशनुमा पल

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

Editors Picks

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

October 22, 2026

देखिए वीडियो…कोरबा : लाल मैदान में यूं जला 120 फीट ऊंचा रावण,कैबिनेट मंत्री लखनलाल रहे मुख्य अतिथि

October 22, 2026

देखिए वीडीओ…कोरबा मुड़ापार मर्डर केस: ‘गोल्डन’ की हत्या, आधे सिर के बाल मुंडवाकर निकाला गया आरोपियों का जुलूस

October 21, 2026

कोरबा : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के पर्यवेक्षक,बिहार के कांग्रेस पदाधिकारियों से की चर्चा

October 21, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.