Author: Nishant Manoj Sharma

बालकोनगर, 17 सितंबर 2026। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संयंत्र की विभिन्न इकाइयों और कार्यालयों में पूजा-अर्चना कर कंपनी की निरंतर प्रगति, कर्मचारियों की सुरक्षा और समृद्धि की कामना की गई। सुबह से ही संयंत्र परिसर में उत्सव का माहौल रहा। विभिन्न इकाइयों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर आकर्षक सजावट की गई। कंपनी के सीईओ एवं वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका कामगारों ने एकजुट होकर पूजा-अर्चना में भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात उपस्थितजनों को प्रसाद…

Read More

​00 साक्षात्कार में कटौती: नियम के अनुसार 265 पदों के लिए 795 अभ्यर्थियों को बुलाना था, लेकिन सिर्फ 608 को ही अवसर दिया गया; 187 अभ्यर्थी प्रक्रिया से वंचित। ​00 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन: समान उत्तर होने पर एक अभ्यर्थी को 2 अंक और दूसरे को शून्य अंक दिए गए। ​00 सार्वजनिक मांग: आयोग अगर न्यूनतम अंक न मिलने का दावा कर रहा है, तो सभी अभ्यर्थियों के अंक सार्वजनिक करे। TTN डेस्क ​कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG-PSC) की परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में धांधली को लेकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने…

Read More

00 वर्ष 2021 और 2022 की सीमित भर्ती परीक्षा में हुई धांधली का खुलासा, राज्य कर आयुक्त ने जारी किया आदेश ​00 पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की थी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने और फर्जी पदोन्नति रद्द करने की मांग // मनोज यू शर्मा// ​रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर (GST) विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए लिपिक से ‘वाणिज्यिक कर निरीक्षक’ बने 42 अधिकारियों-कर्मचारियों का चयन निरस्त कर दिया गया है। राज्य कर आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने जांच रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा व चयन प्रक्रिया को रद्द करते हुए सभी 42…

Read More

TTN Desk ​Naya Raipur, 14 September 2026: Marking a major milestone in central India’s healthcare landscape, the BALCO Medical Centre (BMC) is gearing up to host the 4th edition of the annual BMC Chhattisgarh Cancer Conclave. Scheduled from 18th to 20th September 2026 at the Mayfair Lake Resorts, Naya Raipur, the three-day mega event will also feature the 7th meeting of Choosing Wisely India, held in collaboration with ecancer, Tata Memorial Centre (Mumbai), and the National Cancer Grid. ​0 Focus on Patient-Centric Care and Global Expertise ​This year’s conclave revolves around the crucial theme, ‘Restoring Balance to Cancer Care’. The…

Read More

TTN डेस्क ​कोरबा: टीपी नगर स्थित सतनाम प्रांगण में कोरबा सतनामी कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष यूआर महिलागे की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। श्री महिलागे का 4 सितंबर को निधन हो गया था। ​शोकसभा में उपस्थित प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन पुराने संस्मरण याद कर भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि निधन से करीब एक माह पूर्व यूआर महिलागे ने फोन पर आग्रह किया था कि उनके जीते-जी सतनाम प्रांगण में मंत्री फंड से स्वीकृत 65 लाख रुपए के डोम का निर्माण कार्य पूरा हो जाए। मंत्री ने कहा कि…

Read More

TTN डेस्क ​कोरबा, 11 सितंबर। भादी अमावस्या के पावन अवसर पर श्री रानी सती दादी के भक्तों की विशेष आस्था और श्रद्धा के केंद्र सप्तदेव मंदिर परिसर में एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रात्रि 8 बजे से आरंभ हुई इस सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक काव्य संध्या ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और साहित्यप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ​0 विविध रंगों से सजी प्रस्तुतियां यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर भक्ति, साहित्य, संस्कृति और सामाजिक चेतना का एक अनूठा संगम साबित हुआ। कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से पधारे प्रतिष्ठित रचनाकारों ने अपनी…

Read More

TTN डेस्क ​कोरबा, 12 सितंबर। शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उनमें शिक्षा के प्रति उत्साह जगाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर द्वारा एक अनूठी पहल ‘सभापति की पाठशाला’ की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में आज शासकीय माध्यमिक शाला पोड़ीबहार में इस विशेष पाठशाला का आयोजन किया गया, जहां खुद निगम सभापति ने बच्चों के बीच बैठकर क्लास ली और उनका मार्गदर्शन किया। ​0 बच्चों के साथ कक्षा में बैठे सभापति, पूछे बौद्धिक व सामान्य ज्ञान के प्रश्न ​कार्यक्रम के दौरान नगर निगम सभापति नूतन सिंह…

Read More

TTN डेस्क ​कोरबा, 12 सितंबर। शहर के बुधवारी बाजार स्थित खुशबू इलेक्ट्रॉनिक शॉप के स्टोर रूम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सामान हटाने के दौरान अचानक एक सांप की केचुली नजर आई। स्टोर रूम के अंदर खतरनाक सांप के छिपे होने की आशंका को भांपते हुए दुकान में काम तुरंत रोक दिया गया। आसपास के लोगों में भी स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई। ​0 नोवा नेचर और वन विभाग को दी गई सूचना मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम (नोवा नेचर) प्रमुख एवं वन विभाग के सदस्य जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी…

Read More

TTN डेस्क ​कोरबा। कोतवाली थाना परिसर में वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला तूल पकड़ने के बाद अब नया मोड़ आ गया है। विवाद बढ़ता देख संबंधित महिला ने एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में महिला हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए नजर आ रही है और लोगों से उस वीडियो को और अधिक वायरल न करने की प्रार्थना कर रही है। ​0 क्या है पूरा मामला? ​जानकारी के मुताबिक, ‘ll_uma_baby111’ नाम के इंस्टाग्राम पेज से 11 सितंबर 2026 की शाम कोतवाली थाना परिसर के भीतर कुछ सेकंड के वीडियो शूट कर बैक टू…

Read More

TTN डेस्क ​रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय एजेंसी ने शुक्रवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अतिरिक्त कलेक्टर चेतन बोरघरिया को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया है. ​0 पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खास माने जाते हैं बोरघरिया ​गिरफ्तार किए गए अतिरिक्त कलेक्टर चेतन बोरघरिया को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी और खास अधिकारी माना जाता है. वह…

Read More