Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

November 12, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

November 12, 2026

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, November 13
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

/मनोज यू शर्मा/

00 वेदांता प्रमुख अनिल अग्रवाल ने भावुक संदेश के साथ किया “चेयरमैन ग्रांट” का ऐलान,ये राशि बोनस के अतिरिक्त मिलेगी

​कोरबा:दशहरे और दीवाली जैसे पावन त्योहारों से ठीक पहले कॉर्पोरेट जगत से एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने देश भर में काम कर रहे अपने कर्मचारियों के लिए एक अनूठी और ऐतिहासिक पहल की है। इसके तहत कोरबा स्थित भारत एल्यूमीनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) सहित समूह की विभिन्न इकाइयों के लगभग 1 लाख कर्मचारियों को उनकी वार्षिक सैलरी का 10 प्रतिशत हिस्सा ‘चेयरमैन ग्रांट’ के रूप में अतिरिक्त दिया जाएगा।

​0 महंगाई के दौर में परिवार जैसा संबल

​चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कर्मचारियों के नाम जारी अपने एक विशेष और भावनात्मक संदेश में अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे पटना के दिनों में महंगाई बढ़ने पर वे अपनी मां के चेहरे की चिंता देख सकते थे। आज के दौर में बढ़ती जीवन-यापन की लागत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने ‘वेदांता परिवार’ को आर्थिक संबल प्रदान करने का यह बड़ा निर्णय लिया है। कॉर्पोरेट इतिहास में इस तरह की यह पहली पहल मानी जा रही है।

​0 उत्पादन बढ़ाने और नई तकनीक अपनाने का आह्वान

​इस सौगात के साथ ही चेयरमैन श्री अग्रवाल ने कर्मचारियों को नई ऊंचाइयों को छूने के लिए भी प्रेरित किया है:

​उत्पादकता और लागत नियंत्रण: प्रतिस्पर्धी माहौल में ईमानदारी और जोश के साथ काम कर उत्पादन बढ़ाने तथा लागत को कम करने पर जोर दिया गया है।

​एआई (AI) और आधुनिक तकनीक: व्यावसायिक उत्कृष्टता हासिल करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों का भरपूर उपयोग करने की सलाह दी गई है।

​पर्यावरण संरक्षण: उद्योग संचालन के साथ-साथ स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का विशेष संदेश दिया गया है।

​0 बालको अंचल में छाई दीवाली जैसी खुशी

​कोरबा की अर्थव्यवस्था और विकास में अहम भूमिका निभाने वाले बालको संयंत्र के कर्मचारियों में इस घोषणा के बाद से खुशी की लहर दौड़ गई है। त्योहारी सीजन से ठीक पहले मिले इस अप्रत्याशित उपहार ने कर्मचारियों और उनके परिवारों के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। चेयरमैन ने सभी कर्मियों को सपरिवार त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए समाज के अन्य जरूरतमंद वर्गों के साथ भी खुशियां बांटने का आग्रह किया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

शोक समाचार :पूर्व बालकोकर्मी एच.बी. कुलश्रेष्ठ का ग्वालियर में निधन

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

देखिए वीडियो…कोरबा : भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Editors Picks

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

November 12, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

November 12, 2026

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

शोक समाचार :पूर्व बालकोकर्मी एच.बी. कुलश्रेष्ठ का ग्वालियर में निधन

November 3, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.