Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Tuesday, November 17
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में आयोजित कवि सम्मेलन के होंगे मुख्य अतिथि,महापौर संजू देवी करेंगी अध्यक्षता

​00 ‘कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ की थीम पर जुटेंगे नामचीन कवि-कवयित्री

TTN डेस्क

​कोरबा: हंसी के ठहाकों, व्यंग्य की धार, गीतों की मिठास और श्रृंगार की खूबसूरती से सजी एक भव्य काव्य संध्या का आनंद लेने का शानदार मौका कोरबा के नगरजनों और साहित्यप्रेमियों को मिलने जा रहा है। 18 नवम्बर (बुधवार) को निहारिका स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन एयर ऑडिटोरियम (घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम) में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

​0 इन अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

​इस प्रतिष्ठित कवि सम्मेलन का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग एवं श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री तथा कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजू देवी राजपूत करेंगी।
​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र पांडेय, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य नरेन्द्र देवांगन, मां सर्वमंगला मंदिर प्रबंधक/पुजारी पं. नमन पांडेय, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह तथा नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष सोनू पांडेय अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

​0 जाने-माने कवि बिखेरेंगे अपनी रचनाओं का जादू

​‘कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न कोनों से आए ख्यातिप्राप्त कवि और कवयित्री अपनी शानदार रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे और उन्हें भावनाओं से जोड़ेंगे। इस संध्या में हास्य, व्यंग्य, गीत और श्रृंगार रस की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

​देशभर से आ रहे इन रचनाकारों की मौजूदगी से यह शाम साहित्य, मनोरंजन और संवेदनाओं का अनूठा संगम बनेगी:

​अखिलेश द्विवेदी (प्रयागराज): अपनी बेहतरीन हास्य कविताओं से श्रोताओं को लोटपोट करेंगे।

​मीर अली मीर (रायपुर): अपनी मनमोहक गीतात्मक प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

​पवन बांके बिहारी (पश्चिम बंगाल): हास्य काव्य का अनूठा रंग जमाएंगे।

​प्रियंका मिश्रा (कटनी): श्रृंगार रस की कविताओं से इस काव्य संध्या को बेहद खास बनाएंगी।

​इसके अलावा स्थानीय स्तर पर कोरबा के हिरामणी वैष्णव, बिलाईगढ़ के शशि भूषण स्नेही और बरमकेला के कमलेश यादव ‘धाकड़’ भी अपनी गुदगुदाने वाली हास्य कविताओं से कार्यक्रम में जोरदार ठहाकों का रंग भरेंगे।

​0 शाम 7 बजे से होगा कार्यक्रम का आगाज

https://www.thetimesnews.net/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261117-WA0034.mp4

​साहित्य प्रेमियों और शहरवासियों के लिए यह अद्भुत आयोजन 18 नवम्बर 2026, बुधवार को शाम 7 बजे से निहारिका स्थित घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम, कोरबा में शुरू होगा। आयोजकों ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस साहित्यिक और सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेने की अपील की है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

BALCO’s Laboratory Secures BIS Recognition Under Laboratory Recognition Scheme

कोरबा : श्री अग्रसेन गौ धाम में धूमधाम से मनेगा गोपाष्टमी महापर्व, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

अखबार वितरकों के दीपावली मिलन व वनभोज ; विधायक प्रेमचंद पटेल ने कटघोरा में संघ भवन के लिए की 15 लाख रुपए की घोषणा

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

Editors Picks

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026

BALCO’s Laboratory Secures BIS Recognition Under Laboratory Recognition Scheme

November 17, 2026

कोरबा : श्री अग्रसेन गौ धाम में धूमधाम से मनेगा गोपाष्टमी महापर्व, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

November 15, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.