TTN डेस्क
कोरबा। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कोरबा राज्योत्सव-2026 में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) का पैवेलियन आकर्षण का केंद्र बना रहा। कंपनी ने अपने स्टॉल के माध्यम से राज्य के औद्योगिक, तकनीकी और सामाजिक विकास में निभाई जा रही अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बालको पैवेलियन का अवलोकन किया और कंपनी की अत्याधुनिक औद्योगिक प्रगति व सामुदायिक विकास पहलों की सराहना की।
0 तकनीक और सामाजिक सरोकार का संगम
राज्योत्सव के दौरान आगंतुकों को एल्युमिनियम उत्पादन की आधुनिक प्रक्रियाओं, उन्नत तकनीकों और सतत विकास के प्रयासों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही बालको की प्रमुख सामाजिक विकास परियोजनाओं जैसे— उन्नति, मोर जल मोर माटी, वेदांता स्किल स्कूल, कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम, कोसाकरी, नंदघर तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियों को भी दर्शाया गया।
कौशल व स्वरोजगार: ‘वेदांता स्किल स्कूल’ के माध्यम से युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है, वहीं ‘उन्नति’ परियोजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है।
कृषि व स्वास्थ्य: ‘मोर जल मोर माटी’ पहल से किसानों को उन्नत कृषि से जोड़ा जा रहा है, जबकि मोबाइल हेल्थ वैन के जरिए दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाई जा रही हैं।
0
1.80 लाख लोगों तक पहुँच रहा बदलाव
बालको अपनी औद्योगिक उत्कृष्टता के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के पाँच जिलों (कोरबा, कवर्धा, सरगुजा, रायगढ़ और रायपुर) के 128 गाँवों में 1.80 लाख से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।
कोरबा की मिट्टी से जुड़ी यह कंपनी आज ऊर्जा, अधोसंरचना, परिवहन और विनिर्माण के क्षेत्रों में देश की प्रगति को रफ्तार देने के साथ-साथ एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपना निरंतर योगदान दे रही है।


