Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

राताखार में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास में बालको के योगदान की सराहना,17 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

November 4, 2026

कोरबा राज्योत्सव-2026: बालको पैवेलियन में दिखी औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास की भव्य झलक

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, November 6
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Uncategorized

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN डेस्क

00 वारदात के बाद आरोपी भतीजा फरार, पुलिस तलाश में दे रही संभावित ठिकानों पर दबिश

​कोरबा। जिले के पसान थाना अंतर्गत ग्राम पिपरिया के सीपत पारा में जमीन और जायदाद के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मंगलवार को मामूली कहासुनी के बाद भतीजे ने अपने 85 वर्षीय बुजुर्ग चाचा पर टांगिया (कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया है।

​0 बंटवारे को लेकर महीनों से चल रहा था तनाव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपरिया के सीपत पारा निवासी मृतक बबन राम यादव (85 वर्ष) और उनके भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव (23 वर्ष) के बीच पिछले कुछ महीनों से जमीन व संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा था। मंगलवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि आक्रोशित होकर सोनू ने घर में रखी टांगिया से अपने बुजुर्ग चाचा के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण बबन राम यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

​0 पुलिस ने साक्ष्य जुटाए, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने इसकी सूचना पसान थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। गांव में घटना के बाद व्याप्त तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

​0 आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित: एसडीओपी

कटघोरा एसडीओपी विजय राजपूत ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह संपत्ति और जमीन का विवाद सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी सोनू उर्फ अशोक यादव की पतासाजी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

राताखार में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास में बालको के योगदान की सराहना,17 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

कोरबा राज्योत्सव-2026: बालको पैवेलियन में दिखी औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास की भव्य झलक

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

Editors Picks

राताखार में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास में बालको के योगदान की सराहना,17 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

November 4, 2026

कोरबा राज्योत्सव-2026: बालको पैवेलियन में दिखी औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास की भव्य झलक

November 4, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.