TTN डेस्क
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े छात्रसंघ चुनाव, दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) के परिणाम सामने आ चुके हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष समेत तीन मुख्य पदों पर कब्जा जमाकर अपना दबदबा साबित किया है। वहीं, कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI को इस चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है और उसका खाता तक नहीं खुल सका।
इस चुनाव में सबसे बड़ा फेरबदल उपाध्यक्ष पद पर देखने को मिला, जहाँ 17 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक निर्दलीय प्रत्याशी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
0 प्रमुख पदों पर विजयी उम्मीदवार
अध्यक्ष (President): यश डबास (ABVP)
उपाध्यक्ष (Vice-President): दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)
सचिव (Secretary): रिया छावड़ी (ABVP)
संयुक्त सचिव (Joint Secretary): लक्ष्य राज सिंह (ABVP)
0 17 साल बाद किसी निर्दलीय ने केंद्रीय पैनल में बनाई जगह
इस चुनाव की सबसे बड़ी खबर उपाध्यक्ष पद का नतीजा रहा। निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने शुरुआत से ही एकतरफा बढ़त बनाए रखी और विशाल मतों के अंतर से जीत दर्ज की। डूसू के इतिहास में पिछले 17 वर्षों में यह पहला मौका है जब किसी निर्दलीय प्रत्याशी ने केंद्रीय पैनल में जीत हासिल की है।
0 NSUI का सूपड़ा साफ, 52 कॉलेजों में हुआ था मतदान




शुक्रवार को हुए इस मतदान में दिल्ली विश्वविद्यालय के 52 कॉलेजों के 61,312 छात्रों (40.46% मतदान) ने हिस्सा लिया था। कांटे की टक्कर में NSUI अध्यक्ष पद के दावेदार विजय शंकर मीणा सहित अपने सभी प्रत्याशियों को जिताने में पूरी तरह नाकाम रही, जिससे संगठन को करारा झटका लगा है।

