Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखिए वीडियो…कोरबा : भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

October 30, 2026

​कोरबा : डॉ. शुभम अग्रवाल ने MD पैथोलॉजी परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया शहर का मान

October 30, 2026

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

October 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, October 31
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

देखिए वीडियो…कोरबा : भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से शुरू होकर घंटाघर अंबेडकर मैदान तक निकली विशाल यात्रा, उद्योग मंत्री,महापौर और जिला भाजपाध्यक्ष ने कांग्रेस के भ्रम पर किया करारा प्रहार

TTN डेस्क

​कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” के समर्थन में एक ऐतिहासिक और विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा ने जिले में अपना भारी शक्ति प्रदर्शन किया। पदयात्रा में 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कोसाबाड़ी स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख मुख्य मार्गों से गुजरती हुई घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मैदान पहुंचकर सभा के रूप में संपन्न हुई। पूरे रास्ते भर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

​0 दिग्गजों की मौजूदगी में गूंजे लोकतंत्र के नारे

​पदयात्रा में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला, विधायक प्रेमचंद पटेल और महापौर संजू देवी राजपूत सहित प्रदेश, जिला व मंडल स्तर के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।
​इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य वोट चोरी के आरोपों और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच लोकतांत्रिक प्रक्रिया के समर्थन में पार्टी का रुख जनता के समक्ष स्पष्ट करना था। यात्रा के दौरान नेताओं ने कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर तीखा हमला बोला और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए मतदाता सूची के शुद्धिकरण को अनिवार्य बताया।

​0 चुनावी हार से पूरी तरह बौखला चुकी है कांग्रेस: लखनलाल देवांगन

​कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरबा के कोने-कोने से पहुंची यह भारी भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। कांग्रेस अध्यक्ष के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर अनर्गल बयानबाजी कांग्रेस की राजनीतिक हताशा को दर्शाती है।

​उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए SIR बेहद जरूरी है, लेकिन लगातार मिलती पराजयों से बौखलाई कांग्रेस इस पर बेवजह बवाल खड़ा कर रही है। वोट चोरी का आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को अपने राजनीतिक इतिहास और बड़े भ्रष्टाचारों पर आत्ममंथन करना चाहिए।

​0 मृत व स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन गलत कैसे?: गोपाल मोदी

​भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने खराब मौसम के बावजूद भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष समाज में भ्रम फैलाकर अराजकता का माहौल बनाना चाहता है।
​SIR का पुरजोर समर्थन करते हुए मोदी ने सवाल उठाया कि मृत, स्थानांतरित या निवास बदल चुके मतदाताओं के नामों का भौतिक सत्यापन करना आखिर गलत कैसे हो सकता है? निष्पक्ष चुनाव के लिए सूची का शुद्धिकरण जरूरी है। कांग्रेस केवल सत्ता के लिए बेचैन है, जबकि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य विकसित भारत का निर्माण करना है।

​0 राहुल-प्रियंका पर महापौर का तंज, बृजेंद्र शुक्ला ने याद दिलाया इतिहास

​महापौर संजू देवी राजपूत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर बात करने के बजाय भ्रम की राजनीति कर रहे हैं। SIR पर राजनीति करके कांग्रेस को सत्ता हासिल नहीं होने वाली।

​वहीं जिला प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला ने पंडित नेहरू और सरदार पटेल के दौर का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में वोट चोरी की शुरुआत खुद कांग्रेस के शासनकाल में हुई थी। दूसरों पर उंगली उठाने से पहले कांग्रेस को अपना इतिहास देखना चाहिए। भाजपा की वास्तविक ताकत उसकी मजबूत विचारधारा और समर्पित कार्यकर्ता हैं।

​0 यात्रा में उमड़ा दिग्गज नेताओं व जनप्रतिनिधियों का कारवां

​इस विशाल पदयात्रा में सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, राज्य हाथकरधा संघ अध्यक्ष भोजराम देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, मीना शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, मनोज शर्मा, पूर्व विधायक रामदयाल उईके, जनप्रतिनिधि पदमिनी देवांगन, राजेंद्र राजपूत, सोनी झा, ज्योतिनंद दुबे, नरेंद्र देवांगन व हितानंद अग्रवाल ,बीजेपी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला संयोजक डॉ अंजना सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

https://www.thetimesnews.net/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261030-WA0030.mp4

https://www.thetimesnews.net/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261030-WA0029.mp4


​इसके साथ ही जिला महामंत्री संजय शर्मा व अजय विश्वकर्मा, अजय पांडेय, मंजू सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, योगेश जैन, लक्की नंदा, रुक्मणी नायर, रेणुका राठिया, सतीश झा, अजय कंवर, कमला बरेठ, विवेक मार्कंडेय, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर सहित हज़ारों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​कोरबा : डॉ. शुभम अग्रवाल ने MD पैथोलॉजी परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया शहर का मान

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

देखिए वीडियो…कोरबा : वैदेही सखी मंडल ने उत्साह के साथ मनाया प्री करवा चौथ उत्सव, प्रीति मिश्रा बनीं ‘चौथ क्वीन’

कोरबा : मासूम गुप्ता ने एमबीए के फाइनेंस एवं एचआर में प्राप्त किया गोल्ड मेडल

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

Editors Picks

​कोरबा : डॉ. शुभम अग्रवाल ने MD पैथोलॉजी परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया शहर का मान

October 30, 2026

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

October 29, 2026

देखिए वीडियो…कोरबा : वैदेही सखी मंडल ने उत्साह के साथ मनाया प्री करवा चौथ उत्सव, प्रीति मिश्रा बनीं ‘चौथ क्वीन’

October 28, 2026

कोरबा : मासूम गुप्ता ने एमबीए के फाइनेंस एवं एचआर में प्राप्त किया गोल्ड मेडल

October 27, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.