// मनोज यू शर्मा //
00 बॉलीवुड का सपना छोड़कर बिजनेस में कूदीं, अब पिता की कंपनी की कमान संभालेंगी
कोरबा/भुवनेश्वर। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपनी बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बर को ग्रुप की कमान सौंपने का ऐलान किया है।यह ऐलान उन्होंने कल अपने उड़ीसा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए किया।उन्होंने कहा कि वेदांता समूह आनेवाले 200 वर्षों तक भारत के विकास ने अपना योगदान देने की रणनीति बना कर औद्योगिक एवं सामुदायिक विकास के कार्यों में योगदान देगा। उन्होंने उड़ीसा के सीएम मोहन चरण मांझी से भी मुलाकात की।उड़ीसा में 1 लाख करोड़ के निवेश योजना पर जल्द ही वेदांता कार्य शुरू करेगा।उड़ीसा में 1000 बिस्तर वाले अति आधुनिक हॉस्पिटल भी बनाया जाएगा।करीब 6 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाले इस विशाल बिजनेस को अब युवा हाथों में सौंपा जा रहा है।
प्रिया का बचपन संगीत और फिल्मों के सपनों से भरा था। उन्होंने साइकोलॉजी और फिल्म स्टडीज की पढ़ाई की थी। बॉलीवुड और संगीत की दुनिया में करियर बनाने का उनका ख्वाब था। लेकिन पिता ने 2012 में ही उन्हें बिजनेस की दुनिया में उतार दिया। तब से प्रिया ने परिवार के कारोबार को अपनी जिम्मेदारी समझा और पूरी लगन से काम किया।
0 हाल ही में बालको कोरबा और झारसुगुड़ा का दौरा, पति आकर्ष हेब्बर भी रहे साथ
प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के बालको कोरबा और ओडिशा के वेदांता एल्यूमिनियम झारसुगुड़ा प्लांट का दौरा किया। इस दौरे में उनके पति आकर्ष हेब्बर भी उनके साथ थे। आकर्ष हेब्बर वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड के वाइस चेयरमैन हैं।
इस दौरे के दौरान प्रिया ने एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड के कामकाज को बहुत करीब से देखा और समझा। प्लांट के संचालन, उत्पादन प्रक्रिया और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। यह दौरा समूह की कमान सम्हालने को ले कर उनके लिए ग्रुप के कोर बिजनेस को और गहराई से समझने का महत्वपूर्ण मौका रहा।
0 हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन, ऑयल एंड गैस का मुख्य क्षेत्र बाड़मेर में
प्रिया फिलहाल हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन हैं। वेदांता लिमिटेड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी उनके पास है। ग्रुप के ऑयल एंड गैस बिजनेस का मुख्य कार्यक्षेत्र राजस्थान के बाड़मेर में है। इसके अलावा वे ESG ट्रांसफॉर्मेशन और सामाजिक कार्यों की भी अगुवाई कर रही हैं।
0 14 साल का अनुभव और सामाजिक जिम्मेदारी
प्रिया पिछले 14 साल से वेदांता ग्रुप से जुड़ी हुई हैं। शुरुआत में केयर्न इंडिया के बोर्ड में शामिल हुईं। धीरे-धीरे तेल-गैस से लेकर खनन तक के बिजनेस को समझा। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के तहत उन्होंने ‘नंद घर’ मिशन चलाया और अब तक हजारों आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक रूप दे चुकी हैं। जानवरों के संरक्षण के क्षेत्र में भी उनका काम काबिलेतारीफ है।


0 पिता का भरोसा, बेटी का सफर
अनिल अग्रवाल ने कहा है कि जल्द ही प्रिया सक्रिय भूमिका में नजर आएंगी। बिहार से निकले इस परिवार की कहानी अब नई पीढ़ी के हाथों में आगे बढ़ेगी। प्रिया ने साबित कर दिया है कि सपनों को बदलकर भी बड़ी जिम्मेदारियां बखूबी संभाली जा सकती हैं।

