Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, September 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

प्रस्ताव स्वीकार तो 2036 का ओलंपिक अहमदाबाद में

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 5, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

नई दिल्ली : भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने एक महत्वाकांक्षी योजना में पहला ठोस कदम उठाते हुए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के भावी मेजबान आयोग को 2036 ओलंपिक और पैरालिंपिक खेलों की मेजबानी करने की देश की इच्छा व्यक्त करते हुए एक ‘आशय पत्र’ प्रस्तुत किया है। खेल मंत्रालय के एक सूत्र के अनुसार यह पत्र 1 अक्टूबर को प्रस्तुत किया गया था। यदि इस आशय पत्र को स्वीकार कर लिया गया तो 2036 ओलिंपिक का आयोजन अहमदाबाद में होगा।यहां यह उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद,गांधीनगर में ओलिंपिक आयोजन को ले कर विगत दो वर्षों से वहां की महानगरपालिका ने प्राथमिक तैयारियां शुरू कर दी है।

सूत्र ने कहा, ‘यह महत्वपूर्ण अवसर देश भर में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए पर्याप्त लाभ ला सकता है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल पहली बार 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने की अपनी सरकार की आकांक्षा के बारे में बात की थी। अगले साल आईओसी चुनावों से पहले मेजबान पर फैसला नहीं लिया जाएगा और भारत को सऊदी अरब, कतर और तुर्की जैसे कई अन्य देशों से भी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जो खुद को खेल की मेजबानी के लिए मजबूत दावेदार के रूप में पेश कर रहे हैं।

भारत की योजना को वर्तमान आईओसी प्रमुख थॉमस बाक ने समर्थन दिया है। पिछली बार भारत ने 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में यहां किसी अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल महाकुंभ की मेजबानी की थी। लेकिन 2036 ओलंपिक के लिए अहमदाबाद को मेजबान शहर के रूप में देखा जा रहा है। आईओए अध्यक्ष पीटी उषा सहित भारत के शीर्ष खेल प्रशासक देश के पक्ष में पैरवी करने के लिए इस साल की शुरुआत में पेरिस ओलंपिक में मौजूद थे। यह भी पता चला है कि अगर बोली सफल होती है तो भारत योग, खो-खो और कबड्डी जैसे स्वदेशी खेलों को शामिल करने पर जोर देगा।

भारतीय खेल प्राधिकरण के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने नए खेल मंत्री मनसुख मंडाविया को सफल बोली के लिए आवश्यक उपायों पर एक विस्तृत रिपोर्ट भी सौंपी है। इस दस्तावेज में, एमओसी ने खेलों में शामिल करने के लिए योग, खो-खो, कबड्डी, शतरंज, टी20 क्रिकेट और स्क्वैश सहित छह खेलों की पहचान की है, अगर देश को हर चार साल में होने वाले इस महाकुंभ की मेजबानी मिलती है। हालांकि आईओए ऊषा और संस्था की कार्यकारी परिषद के बीच खींचतान के कारण विवादों में भी घिरा हुआ है, जिसने सीईओ पद के लिए उनकी पसंद रघुराम अय्यर की नियुक्ति को मंजूरी देने से साफ इनकार कर दिया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.