Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, September 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

​व्यापारियों के महाकुंभ में गूंजी जीएसटी सरलीकरण, रिफंड और सुरक्षा की मांग

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaAugust 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

​- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 45वें स्थापना दिवस पर दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन संपन्न

​- ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर प्रभावी नियंत्रण की उठी मांग

​- छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोदी ने कहा— “व्यापारियों को मिले पेंशन व सामाजिक सुरक्षा, पुराने मामले हों खत्म”

TTN डेस्क

​कोरबा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित विशाल व्यापारी महासम्मेलन ऐतिहासिक और सफल रहा। सम्मेलन में देश के लगभग 25 राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और व्यापार जगत की समस्याओं को केंद्र सरकार के सामने प्रमुखता से रखा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि तथा दुर्ग सांसद विजय बघेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
​सम्मेलन की जानकारी देते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि देशभर के व्यापारियों ने व्यापारिक प्रक्रियाओं को सुगम बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि प्रक्रियाएं सरल होंगी, तो व्यापारी अपना ध्यान व्यापार के विस्तार पर लगा सकेंगे, जिससे रोजगार बढ़ेगा और सरकार का राजस्व भी मजबूत होगा।

​0 जीएसटी सरलीकरण और सेस रिफंड का मुद्दा छाया

अशोक मोदी ने बताया कि सम्मेलन में जीएसटी की अनावश्यक जटिलताओं को समाप्त करने और पुराने लंबित सेस रिफंड का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। व्यापारियों की मांग है कि सरकार लंबित सेस रिफंड का शीघ्र निपटारा करे, ताकि व्यापारियों को अदालती चक्करों में समय और धन न गंवाना पड़े।

​0 ऑनलाइन व्यापार और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण की मांग

तेजी से बढ़ते ऑनलाइन व्यापार को लेकर भी गहरी चिंता जताई गई। मांग की गई कि छोटे और स्थानीय व्यापारियों को बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के समान अवसर देने के लिए नीति बनाई जाए। इसके साथ ही जेसीबी इंग्लैंड जैसी विदेशी कंपनियों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की गई, ताकि स्वदेशी कंपनियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नुकसान न पहुँचे।

​0 व्यापारियों के लिए पेंशन और सुरक्षा की गुहार

महासम्मेलन में व्यापारियों को रीढ़ की हड्डी बताते हुए उनके लिए जीवन व स्वास्थ्य बीमा, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा की मांग उठाई गई। साथ ही वर्षों से लंबित पुराने मामलों को समीक्षा कर समाप्त करने की बात कही गई। अशोक मोदी ने सवाल उठाया कि “जब किसानों का कर्ज माफ हो सकता है, तो व्यापारियों पर व्यर्थ में आरोपित ब्याज, पेनल्टी और टैक्स माफ क्यों नहीं किया जा सकता?”

​0 सांसद विजय बघेल का हुआ विशेष सम्मान

विदेश प्रवास से लौटने पर दुर्ग सांसद विजय बघेल का महासम्मेलन में विशेष सम्मान किया गया। श्री मोदी ने बताया कि संगठन पिछले 45 वर्षों से व्यापारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है और आगे भी निष्पक्ष बाजार व्यवस्था तथा व्यापारी हितों के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

बड़ा हादसा : रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत; पोला उत्सव में शामिल होने जा रहे थे सभी

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.