TTN डेस्क
रांची (झारखंड):झारखंड में 14वीं JPSC परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले 14 दिनों से धरने पर बैठे छात्रों के साथ सरकार की बातचीत शुरू हो गई है। छात्रों के भारी दबाव के बीच राज्य सरकार उनके प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के लिए तैयार हुई है।
0 राजकीय अतिथि शाला में बैठक जारी
रांची के मोराहाबादी स्थित राजकीय अतिथि शाला (State Guest House) में सरकार के प्रतिनिधियों और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच अहम बैठक चल रही है।
सरकार का पक्ष: बैठक में सरकार की ओर से मंत्री चमरा लिंडा, सुदिव्य सोनू, दीपिका पांडे सिंह, संजय सिंह और विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह शामिल हैं।
छात्रों का प्रतिनिधिमंडल: छात्रों का नेतृत्व रवीन्द्र पासवान, पीयूष कुमार, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी, रवीन्द्र कुमार रवि, आनंद कुमार और अंकित कुमार कर रहे हैं।
0 बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की अनशन की चेतावनी
इस बीच,झारखंड के गोड्डा से
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि 13 अगस्त तक छात्रों की मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो वे अपनी पार्टी से अनुमति लेकर इस आंदोलन में सीधे शामिल होंगे और जरूरत पड़ने पर छात्रों के समर्थन में अनशन भी करेंगे।
क्षेत्र में परीक्षा रद्द करने और पारदर्शिता की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा चरम पर है, और इस बैठक के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

