00नTMC कार्यकर्ता की मौत के बाद पीड़िता के घर जा रहीं पूर्व CM ममता बनर्जी के काफिले पर हमला
TTN डेस्क
हलिशहर/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक और सामाजिक तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार को पुलिस हिरासत में एक तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद राज्य की राजनीति गर्मा गई है। शनिवार को जब पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मृतक कार्यकर्ता के परिजनों से सांत्वना मिलने उनके घर जा रही थीं, तब हलिशहर के पास आक्रोशित भीड़ ने उनके काफिले को रोककर भारी हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया।
0 रास्ते में रोका काफिला, गाड़ी पर फेंका कीचड़
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही हलिशहर क्षेत्र में दाखिल हुआ, वहां पहले से जमा लोगों की उग्र भीड़ ने सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया और गाड़ियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। प्रदर्शनकारियों के गुस्से का आलम यह था कि उन्होंने ममता बैनर्जी की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। भीड़ की ओर से गाड़ी पर कीचड़, पानी की बोतलें, जूते और चप्पलें तक फेंके गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
0 ‘चोर और डकैतों की रानी’ के लगे तीखे नारे
काफिले के रुकते ही प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित भीड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए ‘चोर’ और ‘डकैतों की रानी’ जैसे आक्रामक और तीखे नारे लगाए। सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने और मुख्यमंत्री की गाड़ी को सुरक्षित बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
0 कस्टडी में मौत बनी बवाल की वजह
बताया जा रहा है कि पूरे क्षेत्र में तनाव की मुख्य वजह शुक्रवार को पुलिस कस्टडी में हुई टीएमसी कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत है। स्थानीय लोगों में पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि कस्टडी में हुई मौत के मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही है।
0
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
इस अभूतपूर्व घटना के बाद पूरे हलिशहर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती कर दी गई है। राज्य की कानून-व्यवस्था और राजनीतिक हालातों को लेकर अब विपक्ष ने भी सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं।


