Author: Nishant Manoj Sharma
नई दिल्ली (टीटीएन डेस्क)। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देश की राजधानी नई दिल्ली में मंगलवार को राजनीतिक पारा और गरमा गया है। एक तरफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन जारी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और विपक्षी दलों ने सीधे प्रधानमंत्री आवास को घेरने की रणनीति अपनाई।हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने एक पोस्ट में कहा है कि गिरफ़्तार करो, जेल में डालो, फर्क नहीं पड़ता – मोदी सरकार की सत्ता की ताकत से ज़्यादा बड़ी हमारे सत्याग्रह की शक्ति है।हमारे बच्चों के साथ हुए अत्याचार…
00 क्या बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने के लिए भी अब गुहार लगानी पड़ेगी? TTN डेस्क कोरबा।आज मंगलवार की सुबह कोरबा-इमलीछापर-कुसमुंडा मार्ग पर फिर वही मंज़र देखने को मिला—चारों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें, चीखते हॉर्न और जाम के जाल में फंसी स्कूल बसें/मिनी बस/छोटे वाहन। घंटों से फंसे बच्चों का धैर्य जब जवाब दे गया, तो उन्होंने गाड़ियों के शीशों से हाथ से लिखे पर्चे बाहर निकाले, जिन पर दर्द और बेबसी से लिखा था: “हमें स्कूल जाना है, हमारी मदद करो!” 0 इस परेशानी का ज़िम्मेदार कौन? ❌ अधूरा व कछुआ चाल से चलता सड़क निर्माण…
00 एनडीए सांसदों की बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा- सरकार ने तुरंत की कार्रवाई, 12 लोग भेजे गए जेल 00 पेपर लीक रोकना केवल केंद्र ही नहीं, पूरे देश और राज्यों का साझा दायित्व: पीएम मोदी नई दिल्ली। देश में जारी पेपर लीक विवाद के बीच संसद से लेकर सड़क तक सियासत गरमा गई है। एक ओर जहाँ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के सांसदों ने विरोध दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों की बैठक में इस मुद्दे पर सरकार का पक्ष स्पष्ट किया। धरना दे रहे…
TTN Desk कोरबा: विश्व हिन्दू परिषद कोरबा के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री अमरजीत सिंह के जन्मदिवस पर जिलेभर में विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यक्रमों की धूम रही। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को भव्य उत्सव के बजाय सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। 🍲 मरीजों के परिजनों को भोजन व आश्रम में बांटी खीर जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए विशेष भोजन सेवा का आयोजन किया गया, जहाँ सैकड़ों लोगों को भोजन कराया गया। इसके साथ ही ‘अपना घर सेवा आश्रम’ में…
TTN डेस्क कोरबा/नई दिल्ली, 20 जुलाई। भाजपा जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित ‘इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव-2026’ में ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’ (पीएच.डी.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह उपाधि व्यवसाय प्रबंधन एवं समाज कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, प्रभावशाली नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदान की गई है। गोपाल मोदी के सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान से कोरबा जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर श्री…
TTN डेस्क कोरबा, 20 जुलाई। जंतर मंतर दिल्ली में आज सोमवार सुबह से सीजेपी के संसद मार्च आह्वान को ले कर हजारों युवा उमड़ पड़े है वहीं सोनम वांगचुक के समर्थन में आज सोमवार को कोरबा में भी आवाज बुलंद की गई। युवा अधिवक्ता अब्दुल नफीस खान के नेतृत्व में सुबह 9 बजे से निहारिका स्थित सुभाष चौक पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण व संविधानसम्मत अनशन किया गया।जिसमें विभिन्न वर्ग के लोगों ने अपनी सहभागिता दी। अधिवक्ता अब्दुल नफीस ने बताया कि सोनम वांगचुक द्वारा उठाए जा रहे मुद्दे बेहद संवेदनशील हैं। वे NEET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक…
नई दिल्ली / टीटीएन डेस्क: दिल्ली का जंतर-मंतर सोमवार को उस समय छावनी में तब्दील हो गया, जब संसद भवन की ओर बढ़ रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के हजारों कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल मौके पर भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। 0।बैरिकेड्स तोड़ आगे बढ़ने की कोशिश, RAF तैनात जानकारी के अनुसार, CJP का यह संसद मार्च सुबह 9 बजे शुरू होना तय था। जंतर-मंतर पर करीब 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और संसद की तरफ…
TTN डेस्क कोरबा। शहर के शारदा विहार स्थित आयुष्मान चिकित्सालय में एक बेहद दुखद और आक्रोशित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ जन्म लेने वाले जुड़वा बच्चों में से एक नवजात शिशु की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रबंधन और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। 0 16 साल की मन्नत के बाद गूंजी थी किलकारी, कुछ ही घंटों में मातम में बदली खुशी जानकारी के…
TTN डेस्क कोरबा/रायपुर:छत्तीसगढ़ में वन विभाग ने अवैध रूप से साल प्रजाति की कीमती लकड़ी की हेराफेरी करने के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने इस कार्रवाई के दौरान लगभग 8 से 10 लाख रुपये मूल्य की साल की लकड़ी बरामद की है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अभनपुर स्थित एक आरा मिल को सील करने की बड़ी कार्रवाई की गई है। वन विभाग के इस कड़े रुख से क्षेत्र में अवैध लकड़ी का कारोबार करने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गया है। डिपो में जमा कराने के बजाय आरा…
TTN डेस्क मुंबई/मनोरंजन डेस्क। जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन के बीच फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ और बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में आमिर खान ने बयान दिया था कि फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ से पहले वह सोनम वांगचुक को नहीं जानते थे और न ही उनका किरदार उनसे प्रेरित था। लेकिन अब सोनम वांगचुक का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने आमिर के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में सोनम वांगचुक बता रहे हैं…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
