00 नदी में बहाया जा रहा 41 हजार क्यूसेक से अधिक पानी, जलस्तर नियंत्रित करने के बाद बंद होंगे गेट
TTN डेस्क

कोरबा। मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में जल स्तर के 93.65 प्रतिशत (358.60 मीटर) पर पहुंचने के बाद बिलासपुर मुख्य अभियंता और कोरबा अधीक्षण अभियंता की अनुमति से बाढ़ नियंत्रण हेतु बांध के कुल 9 गेट रविवार की शाम को खोले गए हैं। सभी गेटों की कुल 6.00 मीटर ओपनिंग के माध्यम से 32,080 क्यूसेक और जल विद्युत संयंत्र (पावर प्लांट) द्वारा 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस प्रकार वर्तमान में बांध से हसदेव नदी में कुल 41,080 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, बांध में अभी 16,700 क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है। शाम 4:00 बजे गेटों का पुनर्मूल्यांकन कर गेट नं. 2 एवं 10 को 0.10 मीटर, गेट नं. 3 एवं 9 को 0.40 मीटर तथा गेट नं. 4, 5, 6, 7 और 8 को 1.00-1.00 मीटर तक खोलकर जल प्रवाह नियंत्रित किया जा रहा है। पिछले कुछ घंटों में जलस्तर स्थिर होने के बाद 7 सेमी की गिरावट दर्ज की गई है। बांध का जलस्तर 358.32 मीटर (92%) तक नीचे आने के बाद सभी गेट बंद किए जाने की संभावना है, जिसके बाद शेष पानी का निकास हाइडल पावर प्लांट द्वारा किया जाएगा।


