Author: Nishant Manoj Sharma
TTN डेस्क रांची। झारखंड में 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 14वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन (AISA) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव की कोशिश की। इस दौरान AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर एक अज्ञात युवक ने स्याही फेंक दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिसके ABVP से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। स्याही फेंके जाने के बाद नेहा बोरा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “जब हम आंसू गैस और लाठियों से नहीं डरे,…
TTN डेस्क कटघोरा/कोरबा। कटघोरा नगर पालिका परिसर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा निर्माण में हुई गड़बड़ी के खिलाफ युवा कांग्रेस (ग्रामीण) का गुस्सा आज शुक्रवार की अपरान्ह फूट पड़ा। प्रशासन पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अपने वस्त्र उतारकर अर्धनग्न अवस्था में जमकर नारेबाजी की और पालिका प्रशासन व सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। 0 पुलिस से धक्का-मुक्की, समझाइश के बाद भी अड़े रहे आंदोलनकारी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमा के सामने मोर्चा संभाल लिया।…
00 मुंबई में जेन-जी और जेन-अल्फा छात्रों से संवाद, करीब 2,000 युवा शामिल TTN डेस्क मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गुरुवार को मुंबई में जेन-जी और जेन-अल्फा पीढ़ी के छात्रों से खुलकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी हमारी पीढ़ी से कहीं ज्यादा ईमानदार और देशभक्त है। हमें उनकी बात समझनी चाहिए। अगर उनसे सही समय पर बातचीत होती तो कई आंदोलन नहीं होते। यह संवाद इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) की 15वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 11 से 19 साल की उम्र के करीब…
TTN डेस्क नई दिल्ली।डिजिटल लेनदेन का इस्तेमाल करने वाले आम उपभोक्ताओं और कारोबारियों के लिए बड़ी खबर है। लोकसभा ने गुरुवार को ‘कराधान एवं अन्य विधियाँ (संशोधन) विधेयक, 2026’ को ध्वनि मत से पारित कर दिया। इसके तहत ‘भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007’ में संशोधन किया गया है, जिससे सरकार को बैंकों और डिजिटल सेवा प्रदाताओं (PSP) को एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) सहित अन्य अधिसूचित इलेक्ट्रॉनिक भुगतान माध्यमों पर शुल्क (MDR) लगाने की अनुमति मिल गई है। 0 हंगामे के बीच पारित हुआ विधेयक सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस विधेयक को…
TTN डेस्क रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 13वें दिन भी जारी है। सरकार ने बातचीत का रास्ता खोला है, विपक्ष विधानसभा में मुद्दा उठा रहा है और सीआईडी ने और गिरफ्तारियां की हैं।हालांकि छात्र अब तक मीडिया के सामने ही चर्चा करने को ले कर अड़े हुए है।बुधवार की देर शाम आंदोलनकारियों ने बारिश के बीच तिरंगा यात्रा भी निकाली। 0 सरकार ने मंत्रियों की कमेटी बनाई, छात्र खुले मंच पर बातचीत चाहते हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बातचीत के लिए चार मंत्रियों की कमेटी गठित की है। इसमें…
00 महुली गांव में तड़के 2 बजे हुआ हादसा, गहरी नींद में सो रहे थे लोग; पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर मलबे से निकाला TTN डेस्क प्रतापगढ़। उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के महुली गांव में गुरुवार तड़के एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां लगभग 100 वर्ष पुराना एक जर्जर मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक युवक सुरक्षित बच निकला। घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 0 रात 2 बजे हुआ…
00 प्रयागराज से झांसी जेल जा रही तेज रफ्तार क्रेटा कार डिवाइडर से टकराकर 7 फीट हवा में उछली; हादसे में दोस्त सोनू की भी मौत, 3 गंभीर घायल। TTN डेस्क झांसी/पूंछ:माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान (21 वर्ष) की गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा झांसी से लगभग 70 किलोमीटर पहले पूंछ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-झांसी हाईवे पर हुआ। अबान अपने 4 दोस्तों के साथ सुबह 5 बजे प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली से मिलने के लिए क्रेटा कार से निकला था। 0 भीषण टक्कर:…
00 बरसते पानी में अनशन कर रहे छात्र नेता ब्रह्मानंद से भी दिन वांगचुक ने वीडियो कॉल पर बातचीत की,सरकार ने फिर दिया बातचीत का प्रस्ताव,परीक्षा और नियुक्ति में गड़बड़ी के आरोप,सीएम ने कहा युवाओं की समस्या सर्वोपरि TTN डेस्क रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर राजधानी के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 12 दिनों से चल रहा छात्रों का प्रदर्शन अब व्यापक रूप ले चुका है। छात्रों के इस जंतर-मंतर जैसे आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं की चिंताओं को अत्यंत गंभीर विषय बताते हुए सरकार का रुख स्पष्ट किया है। मुख्यमंत्री…
00 जेपीएससी और जेएसएससी में धांधली का आरोप, रद्द करने की मांग TTN डेस्क रांची।आंदोलन की मुख्य वजह जेपीएससी 14वीं प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों में सामने आई कथित गड़बड़ी है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का कहना है कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं, जिसके कारण कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि इस परीक्षा को तुरंत रद्द किया जाए और पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। 0 सीआईडी जांच के बीच जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा विवाद बढ़ता देख राज्य सरकार ने मामले की जांच सीआईडी को सौंपी थी।…
TTN डेस्क कोरबा। शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्येंद्र वासन(68) का सोमवार, 3 अगस्त 2026 को हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, परिचितों और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सत्येंद्र वासन के चले जाने से वासन परिवार के साथ-साथ उनके समर्थकों को भी अपूरणीय क्षति हुई है।उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को शाम 4 बजे मोतीसागर पारा में किया जाएगा। शोक संतप्त परिवार में…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
