Author: Nishant Manoj Sharma
00 अलमारी में छिपकर बची मासूम बच्चों की जान; 12 साल के बेटे ने पुलिस को फोन कर दी वारदात की जानकारी TTN डेस्क लॉरेंसविले (जॉर्जिया)24 जनवरी: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने भारतीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। लॉरेंसविले इलाके में एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बाद आपा खो दिया और अपनी पत्नी सहित परिवार के चार सदस्यों की अंधाधुंध गोलियां चलाकर हत्या कर दी। इस भयावह वारदात के दौरान घर में मौजूद तीन मासूम बच्चों ने अलमारी में छिपकर अपनी जान बचाई। 0 कैसे हुई घटना?…
फोटो : विगत वर्ष कोरबा प्लांट विजिट के दौरान अदानी अधिकारियों के साथ 00 इसी वर्ष शुरू होगा पॉवर प्लांट का तीसरे चरण का निर्माण,अब बनेगी 800 मेगावाट की 2 यूनिट //मनोज यू शर्मा// कोरबा। अदानी समूह के प्रमुख गौतम अदानी गणतंत्र दिवस पर प्रवास पर आ रहे है।वे यहां कोरबा चांपा रोड पर पताड़ी में स्थित कोरबा पावर प्लांट की विजिट करेंगे।उनका यह प्रवास प्लांट के दूसरे चरण की इकाइयों और तीसरे चरण की विस्तार योजना को दृष्टिगत रखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।दिवालिया प्रक्रिया के दौरान गत वर्ष इस प्लांट का अदानी पॉवर ने अधिग्रहण किया था।…
00 जीई रोड स्थित नए कार्यालय में दी ज्वाइनिंग, मजिस्ट्रेटी अधिकारों से लैस होगी अब राजधानी पुलिस 00 21 थाने शामिल, 37 वरिष्ठ अधिकारियों की नई टीम संभालेगी शहर की सुरक्षा TTN डेस्क रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इतिहास में आज 23 जनवरी 2026 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। शहर में बहुप्रतीक्षित पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली आधिकारिक रूप से लागू हो गई है। 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला ने रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर (CP) के रूप में शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। जीई रोड स्थित नए कमिश्नर कार्यालय में पदभार ग्रहण…
00 व्यवस्था पर तमाचा: दूसरों को न्याय दिलाने वाले दीपका के तहसीलदार बेटे के लिए खुद न्याय की भीख मांगने को मजबूर 00 आरोप: कलेक्टर के गनमैन ने की थी मारपीट, 48 घंटे बाद भी FIR दर्ज करने में पुलिस के हाथ-पांव फूले TTN डेस्क सारंगढ़/कोरबा। छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोरबा में पदस्थ तहसीलदार बंदे राम भगत खुद न्याय की मांग को लेकर सिटी कोतवाली थाने के सामने गुरुवार की शाम आमरण अनशन पर बैठ गए। विडंबना देखिए कि जो अधिकारी दिन-रात लोगों की समस्याओं का समाधान करता है और न्याय व्यवस्था का…
00 भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सबसे बड़ा कर्मचारी इक्विटी ग्रांट TTN डेस्क नई दिल्ली/कोरबा, 22 जनवरी 2026। वेदांता लिमिटेड ने पिछले 5 सालों में अपने कर्मचारियों के लिए एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान (ईएसओपी) के जरिए कुल लगभग ₹2,500 करोड़ का आर्थिक लाभ पहुंचाया है। यह भारत के मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी इक्विटी ग्रांट मानी जा रही है। कंपनी ने हाल ही में ईएसओपी 2025 के तहत ₹500 करोड़ से ज्यादा के स्टॉक ऑप्शन जारी किए हैं, जिससे करीब 1,200 नए कर्मचारियों को फायदा हुआ है। इनमें फ्रेशर्स और शुरुआती करियर वाले लोग भी शामिल हैं।…
00 मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला TTN डेस्क नई दिल्ली/धार, 22 जनवरी 2026: मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला-कमल मौला मस्जिद कॉम्प्लेक्स में बसंत पंचमी (23 जनवरी 2026, शुक्रवार) पर पूजा और नमाज को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने आज महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों को शांति बनाए रखते हुए पूजा-अर्चना और नमाज अदा करने की अनुमति दी है, लेकिन अलग-अलग समय स्लॉट निर्धारित किए हैं। 0 हिंदुओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा…
00 नर्सरी से चौथी तक के बच्चों ने हर्डल और सैपलिंग रेस में दिखाया उत्साह; अकादमिक प्रतिभाएं भी सम्मानित TTN डेस्क बालकोनगर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बालको में सत्र 2025–26 का दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस खेल कुंभ में विद्यालय के नन्हे खिलाड़ियों ने न केवल अपनी शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया, बल्कि अनुशासित खेल भावना की मिसाल भी पेश की। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा चौथी तक के लगभग 1000 छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। 0 रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ हुआ शुभारंभ खेल महोत्सव का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य…
TTN डेस्क कोरबा। किसी भी युवा के लिए एक सफल करियर की तलाश अक्सर उसे अपने घर और परिवार से दूर ले जाती है। लेकिन छत्तीसगढ़ के औद्योगिक केंद्र कोरबा में स्थित भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने इस धारणा को बदल दिया है। प्रदेश के एकमात्र एल्युमीनियम उत्पादक संस्थान के रूप में बालको ने न केवल विश्व स्तरीय विनिर्माण केंद्र स्थापित किया है, बल्कि स्थानीय युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़े रहकर महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का मंच भी प्रदान किया है। 0 स्थानीय प्रतिभा को वैश्विक पहचान बालको ने विस्तार, अत्याधुनिक तकनीक और कौशल विकास में निरंतर निवेश…
00 कांग्रेस के दिग्गज नेता शक्ति सिंह गोहिल के भतीजे थे यशराज; दो माह पहले ही हुई थी शादी TTN डेस्क अहमदाबाद। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां गुजरात मैरीटाइम बोर्ड में क्लास-1 अधिकारी के पद पर कार्यरत यशराज सिंह गोहिल ने अपनी नई नवेली पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। यशराज सिंह गुजरात कांग्रेस के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल के भतीजे थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और सन्नाटा पसर गया है। 0 झगड़े के बाद लाइसेंसी रिवॉल्वर से चलाई…
00 17 जवानों को ले जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा; खराब मौसम के बीच राहत और बचाव कार्य जारी TTN डेस्क श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमર્ગ सेक्टर में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 10 जवानों के शहीद होने की दुखद खबर है। जानकारी के अनुसार, सेना के जवानों को ले जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस वाहन में कुल 17 जवान सवार थे। 0 गहरी खाई और खराब मौसम ने बढ़ाई मुश्किलें यह हादसा उस समय हुआ जब जवान नियमित ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
