Author: Nishant Manoj Sharma

TTN डेस्क दीपका (कोरबा) | एसईसीएल (SECL) गेवरा माइंस में कोयला उत्खनन और ओवरबर्डन का काम कर रही पीएनसी (PNC) कंपनी एक बार फिर गंभीर विवादों में घिर गई है। स्थानीय भू-विस्थापितों और बेरोजगार युवाओं की उपेक्षा के विरोध में नगर पालिका दीपका के पार्षदों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कंपनी कार्यालय का जोरदार घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी पर भर्ती के नाम पर 50 हजार से 1 लाख रुपये तक की अवैध वसूली के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। 0 कार्यालय पर ‘नो वैकेंसी’ का बोर्ड, पर बाहरियों की हो रही एंट्री कटघोरा रोड स्थित कंपनी कार्यालय के बाहर…

Read More

TTN डेस्क मध्यप्रदेश के ​झाबुआ के ‘उत्कृष्ट मैदान’ में चल रहे ‘महाराज नो मेलो’ में आज एक बड़ी घटना घटी। मेले का आनंद ले रहे स्कूली बच्चों के साथ उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब एक ‘नाव वाला झूला’ बीच से टूटकर नीचे गिर गया। सांदीपनि स्कूल के 14 विद्यार्थी (13 छात्राएं और 1 छात्र) घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्षमता से अधिक लोगों को बैठाना हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। ​घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।…

Read More

0 सोना तस्करी मामले में जेल में बंद एक्ट्रेस के है सौतेले पिता TTN डेस्क बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्नाटक पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP – सिविल राइट्स एनफोर्समेंट) के. रामचंद्र राव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोमवार (19 जनवरी) को उनका एक अश्लील वीडियो सामने आने के बाद की गई है। 0 क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में डीजीपी के. रामचंद्र राव कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सख्त रुख अपनाते हुए…

Read More

00 इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा ; इससे बुरी औरत कभी नहीं देखी,उसने मेरे परिवार से रिश्ते खराब किए,वो बस मशहूर और असरदार होना चाहती है TTN डेस्क लखनऊ, 19 जनवरी 2026 I उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों यादव परिवार के निजी जीवन को लेकर हलचल मची हुई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी एवं भाजपा नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने का बड़ा ऐलान किया है। प्रतीक ने यह घोषणा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट के जरिए की, जिसमें उन्होंने अपर्णा पर गंभीर आरोप लगाए…

Read More

00 सेवा और संकल्प की मिसाल: ‘अपना घर सेवा आश्रम’ में मकर संक्रांति महोत्सव धूमधाम से मनाया* TTN डेस्क कोरबा, 18 जनवरी 2026: छत्तीसगढ़ को लावारिस और असहाय जनों से मुक्त करने के पवित्र संकल्प के साथ संचालित ‘अपना घर सेवा आश्रम’ में मकर संक्रांति का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम की नवीन कार्यकारिणी का गठन, सेवाभावी सदस्यों का सम्मान और संस्था की विशेष पत्रिका का विमोचन जैसे महत्वपूर्ण आयोजन संपन्न हुए। 00 विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती संजू…

Read More

TTN डेस्क प्रयागराज: माघ मेले के सबसे पवित्र मौनी अमावस्या स्नान के दिन रविवार कोसंगम नोज पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का भव्य जुलूस (पालकी/रथ) पुलिस प्रशासन द्वारा बीच रास्ते में रोक दिया गया। शंकराचार्य के शिष्यों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें बुजुर्ग संतों, वेदपाठी बालकों को धकियाने और पीटने के गंभीर आरोप लगे हैं। कुछ शिष्यों को हिरासत में भी लिया गया। शंकराचार्य ने आरोप लगाया कि पुलिस और अफसरों ने बदसलूकी की, संतों पर हमला किया, जिसके कारण उन्होंने संगम में स्नान करने से इनकार कर…

Read More

TTN डेस्क जगदलपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीपुर स्थित तालाब में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक स्कॉर्पियो गाड़ी तालाब में गिर गई, जिससे उसमें सवार तीन युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, पुलिस की तत्परता से चार अन्य युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 0 कैसे हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, सभी युवक शनिवार (17 जनवरी) को क्रिकेट खेलने गए हुए थे। रात में कालीपुर से जगदलपुर लौटते समय चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे तालाब में जा गिरी। आस-पास…

Read More

TTN डेस्क कोरबा (दीपका)।जिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत नागिन झोरखी इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक 25 वर्षीय युवती की अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी। हमलावर ने युवती के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। 0 अकेली पाकर वारदात को दिया अंजाम मिली जानकारी के अनुसार, मृतका रानू साहू (पिता रामकुमार साहू) घटना के वक्त घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य किसी काम…

Read More

TTN डेस्क वीडीओ/फोटो सौजन्य : आलोक तिवारी,बालकोनगर कोरबा/बालकोनगर। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 14 जनवरी को बालको के श्रीराम मंदिर छठघाट पर सरयू अयोध्या महाआरती का ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल बालको प्रखंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का ऐसा अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने बालको वासियों को अयोध्या के दिव्य वातावरण का अनुभव करा दिया। 0 दिग्गजों की उपस्थिति और जनसैलाब इस भव्य आयोजन में महापौर संजू देवी राजपूत, जिला भाजपाध्यक्ष गोपाल मोदी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, हीतानंद अग्रवाल,अजय विश्वकर्मा, दिलेंद्र यादव और…

Read More

फोटो ,वीडीओ : विशाल पटले 00 दीपों की रोशनी से जगमगाया श्री अयप्पा मंदिर 00 भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई मंडल पूजा TTN डेस्क कोरबा। स्थानीय एसईसीएल (SECL) परिसर स्थित श्री अयप्पा मंदिर में बुधवार को मकर संक्रांति और मंडल पूजा का पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री अयप्पा सेवा समिति द्वारा आयोजित इस भव्य महोत्सव में समूचा मंदिर परिसर भक्तिमय भजनों और मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ 1100 दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे मंदिर परिसर अलौकिक आभा से सराबोर हो उठा। 0 धार्मिक अनुष्ठानों…

Read More