Author: Nishant Manoj Sharma
00 पाली में मानवता शर्मसार: 7 साल के बच्चे से कुकर्म की कोशिश में नाकाम रहने पर पत्थर से उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार TTN डेस्क कोरबा/पाली। जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक ऐसा जघन्य और घृणित मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। ग्राम गणेशपुर में एक 19 वर्षीय ‘नरपिशाच’ ने अपने ही पड़ोसी के 7 वर्षीय मासूम बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की और असफल होने पर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। नशा और मानसिक विकृति के मेल ने एक हंसते-खेलते मासूम ‘आयान’ की जान…
TTN डेस्क अंबिकापुर/सूरजपुर: छत्तीसगढ़ का शांत कहा जाने वाला सरगुजा संभाग बीते 48 घंटों में दो रूह कंपा देने वाली घटनाओं से थर्रा उठा है। पड़ोसी जिलों अंबिकापुर और सूरजपुर में प्रेम संबंधों के विवाद ने ऐसी हिंसक करवट ली कि कहीं ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी दोहराई गई, तो कहीं एक नाबालिग छात्रा आग की लपटों की भेंट चढ़ गई। इन घटनाओं ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि सामाजिक परिवेश में बढ़ती क्रूरता को भी उजागर किया है। 0 अंबिकापुर: ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी, रेप के बाद पसलियां तोड़ीं, निजी अंग में डाली बोतल शहर के कोतवाली थाना…
00 अंधे कत्ल का खुलासा: अधमरी हालत में गड्ढे में दबा दिया था नितेश को, श्वास नली में मिट्टी फंसने से तड़प-तड़प कर निकली जान TTN डेस्क रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में पिछले दिनों मिले अज्ञात शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह हत्या किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं थी। फिल्म ‘दृश्यम’ की तर्ज पर आरोपियों ने युवक को अधमरी हालत में जमीन के नीचे दफन कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला और दो नाबालिगों सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी…
00 साहू समाज की बैठक में लिया गया निर्णय; बस स्टैंड पर होगा महाप्रसादी का वितरण TTN डेस्क बालको नगर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बालको साहू समाज द्वारा आराध्य देवी माँ कर्मा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। आगामी 5 अप्रैल, रविवार को दोपहर 3 बजे से नगर में भव्य और दिव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज की नारी शक्तियाँ बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी श्रद्धा व्यक्त करेंगी। 0 साहू सदन में हुई महत्वपूर्ण बैठक आयोजन को लेकर बीते दिनों साहू सदन में समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं सदस्यों की एक…
00नसीईओ राजेश कुमार ने किया उद्घाटन; 785 मीटर लंबे पथ पर निवासियों को मिलेगी शुद्ध हवा और मानसिक शांति TTN डेस्क बालकोनगर |भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने टाउनशिप निवासियों को प्रकृति और स्वास्थ्य का एक अनूठा उपहार दिया है। कंपनी द्वारा नवनिर्मित ‘बालको फॉरेस्ट वॉकवे’ का उद्घाटन मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने किया। इस गौरवशाली क्षण में लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा कुमार और बालको के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 0 हरियाली के बीच सेहत की डगर लगभग 785 मीटर लंबा यह वॉकवे केवल ईंट-पत्थरों का मार्ग नहीं है, बल्कि…
00 कोसाकारी ब्रांड वेबसाइट और ‘सृष्टि’ पत्रिका का हुआ विमोचन; 800 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी ताकत TTN डेस्क बालकोनगर: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी ‘उन्नति परियोजना’ के तहत वार्षिक ‘उन्नति उत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया। इस उत्सव में स्व सहायता समूह (SHG) की लगभग 800 महिलाओं ने हिस्सा लेकर नारी शक्ति और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। 0 स्थानीय कला को मिली वैश्विक पहचान उत्सव के दौरान बालको के सीईओ श्री राजेश कुमार और बालको…
TTN डेस्क बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। चीफ जस्टिस रमेश सिंह की डिवीजन बेंच ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का कड़ा निर्देश दिया है। 0 हाईकोर्ट का सख्त रुख 1 अप्रैल 2026 को हुई अंतिम सुनवाई के दौरान अमित जोगी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। करीब 23 साल पुराने इस मामले में कोर्ट ने अब उन्हें जेल भेजने का आदेश जारी कर…
TTN डेस्क कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाकछार के जंगलों में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो युवकों के शव एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकते पाए गए। मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर (27 वर्ष) और अमित माथुर (26 वर्ष) के रूप में हुई है। 📍 प्रमुख बिंदु: * निजी पावर प्लांट में थे कर्मी: दोनों मृतक शहर के एक निजी पावर प्लांट में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत थे। * कल दोपहर से थे लापता: बुधवार दोपहर 1 बजे घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे, जिसके बाद…
00 संगीतमय हनुमान चालीसा और भजनों से गुंजायमान हुआ श्री जलाराम मंदिर TTN डेस्क कोरबा | शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था जेसीआई कोरबा सेंट्रल ‘लीजेंड 2026’ द्वारा मंगलवार की शाम एक भव्य धार्मिक और पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीडीएम रोड स्थित श्री जलाराम मंदिर (गुजराती समाज भवन) में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति, सेवा और मेल-मिलाप का अनूठा संगम देखने को मिला। 0 भक्तिमय प्रस्तुतियों ने मोहा मन कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी के जयकारों के साथ हुई। प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी रोहित शाह के नेतृत्व में आयोजित इस संध्या में आर्केस्ट्रा की धुनों पर हनुमान जी के भक्तिपूर्ण…
00 काम पर जा रही युवती पर झपटा, दौड़ कर दुकान में जा बची मुसीबत से ; पुलिस की सुस्ती बढ़ा रही खतरा TTN डेस्क कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शुमार पावर हाउस रोड और ट्रांसपोर्ट नगर चौक इन दिनों एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति के आतंक का केंद्र बन गए हैं। राह चलती महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता और उन पर हमला करने की बढ़ती घटनाओं ने शहर में दहशत का माहौल बना दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि स्थानीय पुलिस और डायल 112 को बार-बार सूचना देने के बावजूद अब…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
