Author: Nishant Manoj Sharma
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ब्याज दरों में आगे और कटौती के संकेत देते हुए गुरुवार को कहा है कि कोविड-19 महामारी से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए किए गए उपायों को जल्द नहीं हटाया जाएगा। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक कार्यक्रम में कहा कि, चाहे दर में कटौती हो या फिर अन्य नीतिगत कदम, हमारे तरकश के तीर अभी खत्म नहीं हुए हैं। आरबीआई ने छह अगस्त को जारी नीतिगत समीक्षा में रेपो दरों में कोई बदलाव नहीं किया था। केंद्रीय बैंक इससे पहले पिछली दो बैठकों में नीतिगत दर में 1.15 प्रतिशत की कटौती…
रायपुर। कोरोना वायरस महामारी के दौर में रोजगार की संभावनाओं पर नेशनल वेबिनार का आयोजन विश्व युवक केंद्र, नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास परिषद पत्थलगांव की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। आयोजन का शुभारंभ करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि वर्तमान दौर में हमें सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखनी है, लेकिन भावनात्मक दूरी नही बनानी है. भावनात्मक रूप से हम सब को एक-दूसरे के संपर्क में रहकर मदद करनी है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि कोरोना से रोजगार पर व्यापक असर पड़ा है, इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाये गए…
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा ने ट्वीट कर के बताया कि वे दो से तीन होने वाले हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिस्बर 2017 में शादी की थी। ट्वीट : https://twitter.com/imVkohli/status/1298856026544906240?s=19
नागपुर। नागपुर महानगर पालिका के चर्चित कमिश्नर आईएएस तुकाराम मुंडे को राज्य सरकार ने महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के सदस्य सचिव के रूप में मुंबई पदस्थ किया है। उनके स्थान पर अब राधाकृष्ण बी नागपुर के नए कमिश्नर होंगे। मुंडे अपनी कार्यशैली को लेकर यहां चर्चा में आ गए थे। और उनका मेयर संदीप जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ भी टकराव हो गया था। देखें ऑर्डर की कॉपी :
ट्वीट कर कोर्ट की अवमानना करने के मामले में माफी मांगने से किया इंकार नई दिल्ली। प्रशांत भूषण ने कोर्ट के अवमानना केस में हलफनामा दाखिल करते हुए कहा कि अगर वे अगर उन ट्वीट्स की लेकर बिना शर्त या शर्तों के साथ माफी मांगते हैं तो ये उनकी अंतरात्मा के खिलाफ होगा। साथ ही साथ यह सुप्रीम कोर्ट और न्याय पालिका की भी अवमानना होगी। जिसके लिए उनके मन में सर्वोच्च सम्मान की भावना है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने वो ट्वीट सीबीआई या सुप्रीम कोर्ट की गरिमा का अपमान करने के लिए नहीं किया था। लेकिन वो…
भोपाल (एजेंसी)। कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर पार्टी के भीतर बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच, सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है, ताकि पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव किया जा सके। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के गृह मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस एक ऐसा स्कूल है, जहां हेडमास्टर का बच्चा ही टॉप करता है। नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा, कांग्रेस में कई योग्य उम्मीदवार हैं, (पार्टी प्रमुख के पद के लिए) जैसे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रेहान…
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) बैठक में सोनिया गांधी ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है। साथ ही उन्होंने नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। सोनिया ने गुलाम नबी आजाद समेत अन्य नेताओं द्वारा नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लिखे गए पत्र का हवाला देते हुए इस्तीफे की पेशकश की। उन्होंने पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल को इस पत्र का जवाब भेज दिया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार राहुल गांधी ने पत्र पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जिस वक्त पत्र भेजा गया उस समय सोनिया…
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) के मोर्चे पर करदाताओं को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि रोजमर्रा में काम आने वाले उत्पाद जैसे बालों का तेल, टूथपेस्ट और साबुन जैसी आम उपयोग की वस्तुओं की कर दर पूर्व-जीएसटी युग के 29.3 फीसदी से कम होकर 18 फीसदी हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि पहले 230 उत्पाद सबसे ऊंचे 28 फीसदी के कर स्लैब में आते थे। आज 28 फीसदी का स्लैब सिर्फ अहितकर और लग्जरी की वस्तुओं पर लगता है। इनमें से 200 उत्पादों को निचले कर स्लैब में स्थानांतरित…
नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब नेशनल बैंक के एमडी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एसएस मल्लिकार्जुन राव ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के विलय के कारण कर्मचारियों की कोई छंटनी नहीं होगी।
अवमानना मामला: देश की शीर्ष अदालत कल सुनाएगी फैसला, लोगों के भी मामले में टिकी है नजर नई दिल्ली (एजेंसी)। उच्चतम न्यायालय ने वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण को अदालत की अवमानना का दोषी माना है। ऐसे में सोमवार का दिन उनके लिए काफी अहम है क्योंकि आज अदालत द्वारा बिना शर्त माफी मांगने के लिए दी गई समयसीमा का आखिरी दिन है। इस वजह से सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या प्रशांत भूषण माफी मांगेंगे। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने अवमानना मामले में सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। शीर्ष अदालत ने…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
