Author: Nishant Manoj Sharma
अयोध्या (एजेंसी)। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मंदिर निर्माण समिति की बैठक एक दिन पहले हो चुकी है। इस बैठक में पत्थरों के मध्य जोड़ में दस-दस हजार तांबे की राड के अलावा ताम्र पत्र लगाने के निर्णय के बाद श्रद्धालुओं में ताम्र पत्र व राड को दान करने की होड़ मच गयी है। बैठक के बाद से ही रामकोट स्थित राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कार्यालय में फोन घनघनाने लगे हैं। ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश कुमार गुप्ता का कहना है कि कोई पूछ रहा है कि ताम्र पत्र हमें बनवाना पड़ेगा या फिर आप बनवाएंगे। कोई कहता है कि…
नई दिल्ली (एजेंसी)। शुक्रवार की शाम को इस बात की पुष्टि हुई कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को इस साल राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। जैसे ही इस बात की पुष्टि हुई कि रोहित शर्मा को देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान मिलेगा तो इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी उनको बधाई दी है। बीसीसीआइ ने इस साल अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले क्रिकेटर इशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा को भी बधाई दी है। खेल मंत्रालय ने रोहित शर्मा समेत अन्य खिलाडयि़ों को खेल रत्न दिए जाने की सिफारिश को मंजूरी दे…
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश को दिल्ली पुलिस ने नाकाम कर दिया है। दिल्ली में आईएसआईएस का आतंकी आईईडी के साथ गिरफ्तार किया गया है। धौलाकुआं से करोलबाग के बीच रास्ते में रिज रोड पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और आतंकी के बीच मुठभेड़ हुई। जिसके बाद आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जिसके बाद उसे आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार बोले- योजना के तहत तीन महीने के औसत वेतन का 50 फीसदी दिया जाएगा लाभ नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत बेरोजगारी लाभ के दावे का आवेदन करने के 15 दिनों के भीतर निपटान कर दिया जाएगा। मालूम हो कि ईएसआईसी के निदेशक मंडल ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर रोजगार गंवाने वाले लोगों को राहत प्रदान करते हुए इस साल 24 मार्च से 31 दिसंबर तक के लिए बेरोजगारी लाभ के तहत भुगतान को दोगुना कर…
साथियों की तलाश मेंं यूपी में छापेमारी, रातभर चला सर्च ऑपरेशन नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के धौला कुआं इलाके में शुक्रवार रात को हुए एनकाउंटर के बाद इस्लामिक स्टेट्स ऑफ सीरिया एंड इराक के ऑपरेटिव अब्दुल यूसुफ को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद एनएसजी कमांडो ने दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सहयोग से अब्दुल यूसुफ की निशानदेही पर 2 प्रेशर कुकर में 15 केजी आईईडी को डिफ्यूज किया गया है। दिल्ली में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आतंकी की पहचान अब्दुल युसुफ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अब्दुल यूसुफ उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का निवासी…
बालकोनगर, 21 अगस्त। ‘‘ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान वेदांता समूह के प्रचालन का मुख्य ध्येय है। सत्यनिष्ठा एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित कार्य शैली के जरिए हम अपने संगठन को उत्कृष्टता की बुलंदियों पर ले जाएं। हम अपने संगठन का ऐसा ढांचा तैयार करें जिससे देश, राज्य, समूह के कर्मचारी और संबद्ध समुदाय लाभान्वित हों। वेदांता समूह की उत्तरोत्तर प्रगति में इसके व्यवसाय के साझेदारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ’’ वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन श्री नवीन अग्रवाल ने आज ये उद्गार वेबीनार के माध्यम से आयोजित टाउनहॉल में व्यक्त किए। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक …
नई दिल्ली, जेएनएन (एजेंसी) । एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आइपीएल के पहले सीजन यानी साल 2008 से ही जुड़े हुए हैं। वो तब से टीम की कप्तानी कर रहे हैं और अपनी कप्तानी में उन्होंने इस टीम को आइपीएल की सबसे सफल टीमों में शामिल करवाया है। रांची का ये क्रिकेटर आइपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आ सकते थे अगर पहली नीलामी के वक्त कुछ निश्चित नियम नहीं होते तो। आइपीएल के पहले सीजन की नीलामी में मार्की प्लेयर अपने-अपने होम फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े थे। सौरव गांगुली केकेआर के साथ, सचिन तेंदुलकर मुंबई…
मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने सुशांत सिंह के रसोइये नीरज से पूछताछ की है। नीरज ने बताया था कि अभिनेता के आत्महत्या वाले दिन उन्होंने उन्हें जूस दिया था। नीरज से बिहार और मुंबई पुलिस पूछताछ कर चुकी है। उन्होंने ही अभिनेता द्वारा दरवाजा न खोलने की बात कही थी। नीरज सिंह ने एक चैनल से बातचीत में 14 जून से पहले की कहानी बताई है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या वाले दिन सुशांत ने उनसे पानी मांगा था और फिर वो ऊपर कमरे…
कोरबा। आज कोरबा जिले के व्यक्ति की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में मृत्यु हो गई। यह जिले में इस बीमारी से होने वाली दूसरी मौत है। कल ही दर्री, भिलाई बाजार निवासी एक व्यक्ति की मृत्यु रायपुर के कोविड अस्पताल में हुई थी। मृतक की पत्नी secl के एनसीएच, गेवरा अस्पताल में नर्स है। तबीयत बिगड़ने पर व्यक्ति को पहले अपोलो हाॅस्पिटल बिलासपुर में भर्ती कराया गया था। वहां से सिम्स बिलासपुर और फिर मेन हॉस्पिटल कोरबा में स्थानांतरित किया गया था। कोरबा हॉस्पिटल में आने के बाद जब पहली बार उनका कोरोना…
कोरबा । कमांड सेंटर के मुताबिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायपुर में भिलाई बाजार कोरबा जिला का एक 60 वर्षीय मरीज भर्ती था। जिसकी बीती रात्रि मौत हो गई। वह निमोनिया सुगर व सांस की बीमारी से भी पीड़ित था। उनका corona टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरबा में आज मिले 22 मरीजों में स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत, नगर निगम कर्मी के अलावा एसईसीएल कॉलोनी कोरबा,करतला,कटघोरा के मरीज भी शामिल है।
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
