Author: Nishant Manoj Sharma
रायपुर 17 अगस्त 2020- जयसिंह अग्रवाल ,राजस्व एवं आपदा प्रबंधन , पुनर्वास तथा वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) मंत्री 18 अगस्त को बीजापुर, सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो की स्थिति की समीक्षा एवं हवाई निरक्षण करेंगे कोंटा, सुकमा और बीजापुर ज़िले के कलेक्टरो से जिला में हो रही लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करेंगे। गौरतलब है कि राजस्व एव आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल बीजापुर, सुकमा में बाढ़ की वस्तु स्थिति की जानकारी लेने हेतु हवाई निरिक्षण करने के पश्चात जिला कलेक्टरों से समीक्षा करेंगे। बाढ़ से आम जनजीवन को सामान्य करते हुए जनता को बुनियादी…
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन और 2011 वर्ल्ड कप विजेता महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वे यूएई में आयोजित होने वाले आईपीएल का हिस्सा होंगे। लेकिन अगले साल होने वाले t20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे।
बालकोनगर, 15 अगस्त। ‘‘ भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) का इतिहास गौरवशाली है। हम एकजुट होकर बालको को दुनिया का श्रेष्ठ एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनी बनाएं। आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में बालको का उत्कृष्ट योगदान सुनिश्चित करें। ’’ ये उद्गार बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने बालको के प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यक्त किए। पति ने अपने उद्बोधन में बालको परिवार को 74 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। स्वतंत्रता दिवस हमें जाति,…
प्रधानमंत्री पहले राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजली फिर लाल किला में फहराया तिरंगा नई दिल्ली (एजेंसी)। लाल किले से पीएम मोदी ने चेतावनी दी है कि एलएसी से एलओसी तक आंख उठाने वाले को करारा जवाब देंगे। घर-घर से फौजी निकलेगा। संप्रुभता के लिए दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब देने सक्षम हैं। हम क्या कर सकते हैं लद्दाख में पूरी दुनिया ने देखा। जिसने भी आंख उठाई भारतीय सेना ने उसे करारा जवाब दिया है। अपनी संप्रभुता के लिए भारत किसी तरह का कोई समझौता नहीं करेगा। प्रधानमंत्री का यह कड़ा संदेश संभवत चीन व…
निगम कमिश्नर एस जयवर्धन कोरबा के ऐसे दूसरे आईएएस जो corona पॉज़िटिव मिले हैं। 4 दिन पहले जिला पंचायत सीईओ आईएएस कुंदन कुमार मिले थे संक्रमित। जिसके बाद जिले के नगर निगम ऑफिस साकेत को सील कर बन्द कर दिया गया था। अब तक कोरबा में 496 संक्रमित मिले जिसमें से 413 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज मिले संक्रमितों में कोरबा, कटघोरा, दीपका, गेवरा, कुसमुंडा, भिलाई बाज़ार के केस शामिल हैं। जिले में बढ़ते कोरोना केसेस को देखते हुए ये कयास लगाए जा रहे हैं की 15 अगस्त के बाद एक बार फिर जिले में एक लॉक डॉउन लगाया…
कोरोना काल में NKH की प्राथमिकता कोरोना से बचाव के साथ इलाज को दी तरजीह पूर्ण जांच के बाद ही अस्पताल में मिल रही एंट्री कोरबा। कोरोना काल में अस्पतालों पर इलाज के साथ-साथ संक्रमण से बचाव की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। आपदा की घड़ी में जीवन रक्षा के ध्येय के साथ अस्पतालों में साधन संसाधन की मदद से इलाज नितांत जरूरी है। इस मामले में स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी न्यू कोरबा हॉस्पीटल(NKH ) अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम दे रहा है एनकेएच में कोरोना से बचाव के लिए खास एहतियात बरतते हुए मरीजों का इलाज तो हो ही…
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत ने जून में 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाया था जिसमें शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक भी था। उसके बाद जुलाई के अंत में भी 15 अन्य चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगा। भारत में प्रतिबंध के बाद टिकटॉक को अमेरिका में भी बैन करने की मांग उठी। अमेरिका ने टिकटॉक के सामने चीन से नाता तोडऩे की शर्त रखी है। इसी बीच खबर है कि टिकटॉक के भारतीय कारोबार को रिलायंस इंडस्ट्रीज खरीद सकता है। टिक टॉक की पैरेंट कंपनी ‘ByteDance’ ने ‘RIL’ से उसे अपने भारतीय कारोबार में इन्वेस्ट करने का ऑफर दिया है। हालांकि बातचीत…
अयोध्या (एजेंसी)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के कोरोना संक्रमित होने से गुरुवार को अयोध्या में हड़कंप मच गया है। उनके मणिरामदास छावनी आश्रम को सैनिटाइज करने के साथ उनके उत्तराधिकारी समेत अन्य साधु-संतों को होम क्वारंटीन करने के इंतजाम किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन का कहना है कि जिन्हें थोड़ा सा भी संक्रमण का अंदेशा हो या असर दिख रहा हो वे तत्काल सूचना दें ताकि जांच कराई जा सके। पिछले 10 दिनों के भीतर महंत नृत्य गोपाल दास के संपर्क में आए लोगों की सूची बहुत लंबी है।…
दिल्ली | कांग्रेस के बड़े प्रवक्ता राजीव त्यागी का अचानक दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई | कुछ ही देर पहले राजीव त्यागी जी कर रहे थे टीवी पर डिबेट अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मृत्यु हो गई|
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकडा 23 लाख के पार पर अच्छी खबर यह कि स्वस्थ होने वालों की संख्या 16 लाख से अधिक नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी लगातार जारी है। बुधवार को फिर एक दिन में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 60 हजार को पार कर गया। बुधवार को 60,961 नए मामले सामने आए। यह पांचवां दिन है जब 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 23 लाख 29 हजार के पार पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
