Author: Nishant Manoj Sharma
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय रेलवे ने अपनी सभी नियमित यात्री ट्रेनों का संचालन अगली सूचना तक रद्द रहेंगी। यात्री ट्रेनों की इस बेमियादी बंदी की घोषणा के बावजूद पहले से चलाई जा रही सभी 230 स्पेशल ट्रेनों का संचालन पूर्ववत जारी रहेगा। भारतीय रेलवे ने एक बयान जारी कर मंगलवार को यह घोषणा की है कि सभी नियमित पैसेंजर मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ सभी उपनगरीय ट्रेनों का संचालन अगली सूचना तक रद्द रहेगा। रेलवे के जारी बयान में स्पष्ट कहा गया है कि वर्तमान में चल रहीं 230 स्पेशल ट्रेनों का संचालन होता रहेगा। इसके अलावा मुंबई लोकल…
इंदौर। विश्वविख्यात शायर राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आज सुबह ही कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के पश्चात उन्हें इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी उम्र 70 वर्ष थी। Free press journal ने ट्वीट कर सबसे पहले ये जानकारी दी।
नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि एक बेटी को अपने पिता की संपत्ति में बराबरी का अधिकार है। अदालत ने कहा कि संशोधित हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत यह बेटियों का अधिकार है और बेटी हमेशा बेटी रहती है। कोर्ट ने कहा कि हिंदू महिला को अपने पिता की संपत्ति में भाई के समान ही हिस्सा मिलेगा। कोर्ट ने कहा कि नौ सितंबर 2005 के बाद से बेटियों के हिंदू अविभाजित परिवार की संपत्तियों में हिस्सा मिलेगा। बता दें कि साल 2005 में कानून बना था कि बेटा और बेटी दोनों…
सचिन पायलट बोले- राजनीति में द्वेष या व्यक्तिगत शत्रुता का कोई स्थान नहीं जयपुर (एजेंसी)। सचिन पायलट की कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि राजस्थान में जारी सियासी संकट का अंत निकट है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सचिन पायलट की बातें सुन ली गई हैं और वह पूरी तरह से मान गए हैं।। इस बीच सचिन पायलट ने कहा है कि राजनीति में द्वेष या व्यक्तिगत शत्रुता का कोई स्थान नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सचिन पायलट ने…
कोरबा। कोरबा कलेक्टर ने आज एक आदेश जारी करते हुए लॉक डॉउन में छुट को और बढ़ा दिया है। अब सारी दुकानें शाम 7 बजे तक खुली रह सकेंगी। पहले ये समय दोपहर 3 बजे तक का ही था। आदेश की कॉपी :
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं का दावा है कि सचिन पायलट के तेवर नरम हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है। एक नेता ने यह भी बताया है कि पायलट लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल व केसी वेणुगोपाल से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या राहुल गांधी सचिन पायलट से मिलने के लिए राजी हैं लेकिन कांग्रेस नेताओं की मानें तो सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा। इधर सचिन पायलट ने कांग्रेस नेताओं के इस तरफ के दावे…
नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उन्होंने स्वयं यह जानकारी ट्वीटर पर दी है। उन्होंने आग्रह किया है कि वे सभी लोग कोरोना टेस्ट कराएं जो पिछले एक हफ्ते में उनके संपर्क में आए हो। जांच रिपोर्ट आने तक आईसोलेशन पर रहें।
महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे व शिवसेना सांसद संजय राउत का नार्को टेस्ट कराने की मांग पटना (एजेंसी)। बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने आरोप लगाया है कि सुशांत की मौत के मामले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ हो रही है, सबूूूतों को नष्ट किया जा रहा है। बीजेपी की ओर से महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे व शिवसेना सांसद संजय राउत से पूछताछ करने व दोनों का नार्को टेस्ट कराने की मांग भी गई है। शिवसेना के नेता सीबीआई जांच से डर और घबरा रहे हैं। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के शीर्ष नेता सवालों के घेरे में हैं। केवल…
रायपुर 9 अगस्त 2020 – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल और अन्य सहयोगियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसकी रिपोर्ट आज आयी है । नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों के टेस्ट भी नेगेटिव आये है । मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये अनिवार्य रूप से मास्क लगाये, थोड़ी…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय ने डॉ राजीव सिंह को कोरबा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके पहले अशोोक चावलनी कोरबा के जिला अध्यक्ष थे।
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
