नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं का दावा है कि सचिन पायलट के तेवर नरम हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है। एक नेता ने यह भी बताया है कि पायलट लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल व केसी वेणुगोपाल से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या राहुल गांधी सचिन पायलट से मिलने के लिए राजी हैं लेकिन कांग्रेस नेताओं की मानें तो सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा।
इधर सचिन पायलट ने कांग्रेस नेताओं के इस तरफ के दावे को खारिज कर दिया है। ऐसा कुछ भी होने से साफ इनकार कर दिया। इसे लेकर पायलट गुट के एक विधायक ने कहा कि रविवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बागियों के वापस लाए जाने से मना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि गहलोत की शैली की वजह से ही पायलट ने बगावत की है। इसी दिन कांग्रेस के विधायक दल की बैठक हुई थी। गहलोत कैंप के विधायकों ने मांग रखी कि सचिन पायलट और बगावती विधायकों के खिलाफ एक्शन लिया जाए। इस दौरान पार्टी की ओर से राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी आलाकमान के सामने बागी विधायकों की वकालत नहीं करेंगे। इसके अलावा, कांग्रेसी विधायकों ने मंत्री शांति धारीवाल के बयान का समर्थन किया, जिसमें कहा गया कि जिन लोगों ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है, उन्हें वापस आने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। बता दें कि एक माह पहले राजस्थान कांग्रेस में सियासी संकट खड़ा हो गया था। पायलट और उनके 18 करीबी विधायकों ने पिछले महीने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत कर दी थी।
कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं का दावा- सचिन पायलट के तेवर हुए नरम, राहुल गांधी से मिलने मांगा समय, इधर पायलट ने इस तरह के दावे को किया खारिज, ऐसा कुछ भी होने से किया साफ इनकार
Keep Reading
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.

