Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 12
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»छत्तीसगढ़

बड़ा हादसा : रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत; पोला उत्सव में शामिल होने जा रहे थे सभी

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN डेस्क

रायपुर/भंडारा।​महाराष्ट्र के भंडारा जिले में रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार तड़के लगभग 3:31 बजे एनएच-53 पर साकोली से लाखनी की ओर जाने वाले मार्ग पर मुंडीपार के पास पेट्रोल पंप से हाईवे पर आ रहे एक आयशर ट्रक (वाहन क्रमांक UP72 BT7974) और साकोली से लाखनी की तरफ जा रही महिंद्रा बोलेरो (वाहन क्रमांक MH49 U9810) की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं, जबकि 14 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

0 ​पोला उत्सव में शामिल होने नागपुर जा रहे थे पीड़ित

​मृतकों में ज्यादातर लोग कबीरधाम (कवर्धा) जिले के रहने वाले हैं। कबीरधाम एसपी जितेंद्र यादव ने जानकारी दी कि बोलेरो वाहन में 20 से अधिक लोग सवार थे और ये सभी लोग पोला उत्सव में शामिल होने के लिए नागपुर जा रहे थे। पिंपलपार रोड पर सुबह करीब 4 बजे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक में फंसी बोलेरो को अलग करने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद लेनी पड़ी। सूचना मिलते ही स्थानीय लाखनी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को भंडारा और नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

0 ​शुरुआती जांच में ट्रक चालक की लापरवाही आई सामने

​लाखनी पुलिस के मुताबिक, टाटा कंपनी का आयशर वाहन पेट्रोल पंप से सीधे हाईवे पर आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आयशर वाहन को चालक अमर सिंह रामदुलारे यादव (37), निवासी प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश द्वारा तेज गति और लापरवाही से चलाया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

0 ये है मृतक

​इस भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों में जानाबाई रामअवतार वर्मा (50 वर्ष, निवासी- एकता नगर, भोंडादी, नागपुर, महाराष्ट्र), मीनाक्षी राजकुमार वर्मा (26 वर्ष, निवासी- विचारपुर, लोहारा, छत्तीसगढ़), गायत्री रूपेश उईके (30 वर्ष, निवासी- चिचोला, छत्तीसगढ़), कु. सिटी रूपेश उईके (6 वर्ष, निवासी- चिचोला, छत्तीसगढ़), धैर्य रूपेश उईके (4 वर्ष, निवासी- चिचोला, छत्तीसगढ़), सरिता विजय वर्मा (30 वर्ष, निवासी- विचारपुर, लोहारा, छत्तीसगढ़), कु. रेशा राजकुमार वर्मा (2 वर्ष, निवासी- विचारपुर, लोहारा, छत्तीसगढ़), गणेशिया अश्वंत पटेल (22 वर्ष, निवासी- बांधाटोला, जिला कवर्धा, छत्तीसगढ़), और राजकुमारी प्रह्लाद पटेल (35 वर्ष, निवासी- बिजा, लोहारा, छत्तीसगढ़) शामिल हैं।

0 घायलों में ये है शामिल

​वहीं, इस हादसे में घायल हुए लोगों में सुभाषि विजय वर्मा (5 वर्ष, निवासी- विचारपुर, लोहारा, कवर्धा), गुलाबन रेश्या वर्मा (18 वर्ष, निवासी- देवदरी नगर, नागपुर), ललिता योगेश पटेल (26 वर्ष, निवासी- बांधाटोला, कवर्धा), तनय योगेश पटेल (4 वर्ष, निवासी- बांधाटोला, कवर्धा), रामप्यारी भारत पटेल (45 वर्ष, निवासी- बांधाटोला, कवर्धा), सुख्यारी पटेल (20 वर्ष, निवासी- बांधाटोला, कवर्धा), रमस्या पटेल (30 वर्ष, निवासी- बांधाटोला, कवर्धा), कुमारीबाई रामधर कावरे (20 वर्ष, निवासी- बांधाटोला, कवर्धा), मयंक योगेश पटेल (6 वर्ष, निवासी- बांधाटोला, कवर्धा), रितेश विजय वर्मा (3 वर्ष, निवासी- विचारपुर, लोहारा, कवर्धा), कु. मेघा राजकुमार वर्मा (3 वर्ष, निवासी- विचारपुर, लोहारा, कवर्धा), लोकेश असवन पटेल (9 वर्ष, निवासी- बांधाटोला, कवर्धा), डॉली असवन पटेल (7 वर्ष, निवासी- बांधाटोला, कवर्धा), और जगदेव उर्फ जंगू निर्मल वर्मा (26 वर्ष, निवासी- खामला, नागपुर) शामिल हैं।

0 ​मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख, 5-5 लाख रुपए आर्थिक सहायता का ऐलान

​छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए इस भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की एक विशेष टीम भंडारा पहुंच चुकी है, जो महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर घायलों के बेहतर उपचार और प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद में जुटी हुई है। गंभीर रूप से घायलों के इलाज के लिए नागपुर में भी विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

0 पूर्व सीएम बघेल ने जताया दुख

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकककुल परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

Editors Picks

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

October 8, 2026

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.