Author: Nishant Manoj Sharma
स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री के बड़े बयान के बाद अब सरकार ने आज एक और आदेश जारी करते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब प्रदेश में मॉल और रेस्टोरेंट पहले से निर्धारित तारीख 8 जून को नहीं खुल सकेंगे। रेस्टोरेंट पहले की तरह सिर्फ पार्सल सुविधा उपलब्ध करा सकेंगे। लेकिन बैठ कर खाने की अनुमति नहीं होगी। पढ़े आदेश की पूरी कॉपी : CamScanner 06-06-2020 18.40.24
रायपुर। पहले निर्धारित 1 जुलाई की स्कूल खुलने की तारीख पर आज शिक्षा मंत्री ने एक मीडिया समूह से बात कर के महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह ने कहा की निर्धारित तारीख 1 जुलाई से स्कूल नहीं खुलेंगे। पिछले कुछ दिनों से राज्य में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखने हुए बहुत से अभिवावकों ने विभिन्न सोशल साइट्स के जरिए अपनी चिंता व्यक्त की थी। गौरतलब है की राज्य में अधिकतर सरकारी स्कूलों को बाहर से आने वाले श्रमिको के लिए Qurantine सेन्टर में तब्दील कर के रखा गया है। और 30 जून तक राज्य…
राज्य में बढ़ते कोरोना मरीजों का दौर जारी है। आज सुबह प्रदेश में 18 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई जिनमें से 3 कोरबा जिले के हैं। कोरबा में मिले तीनों मरीज क्वॉरेंटाइन सेंटरों में रह रहे श्रमिक ही है। जिनमें 2 श्रमिक पाली तथा 1 पोड़ी के सेंटर से है।
कोरबा। आज सुबह रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर यह जानकारी दी की उनके माता चंद्रकांता गोयल का निधन हो गया। चंद्रकांता गोयल भारतीय जनता पार्टी के नेता थी और माटुंगा से महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य भी थी। https://twitter.com/PiyushGoyal/status/1269100434741854208?s=19
नई दिल्ली। राहुल दुबे जो पिछले 17 साल से अमेरिका में रह रहे हैं, ने पिछले दिनों करीब 70 प्रोटेस्टर्स के लिए अपने घर के दरवाजे खोल दिए। ऐसा करके वह लोगों के साथ साथ अमेरिकन मीडिया में भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों जॉर्ज फ्लोयड नाम के एक अफ्रीकन अमेरिकन व्यक्ति की पुलिस की लापरवाही के कारण कस्टडी में लेने के दौरान मौत हो गई थी। जिससे अमेरिकन इतिहास के पिछले कुछ वर्षों में सबसे बड़े सिविल प्रोटेस्ट का जन्म हुआ है। लोग हर तरफ सड़कों पर व्हाइट हाउस के सामने पुलिस बर्बरता…
कोरबा। राज्य में दिन प्रतिदिन कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। आज केवल 1 दिन में ही 107 नए मरीजों की पुष्टि हुई। पिछले 4 दिनों में ही राज्य में मरीजों की संख्या 300 से 600 पार कर गई। कोरबा जिले में तो आज एक दिन में ही 40 नए मरीजों की पुष्टि हुई। राहत की बात सिर्फ यह कही जा सकती है कि अधिकतर मामले क्वॉरेंटाइन सेंटरों से ही सामने आ रहे हैं और लग रहा है कि स्थिति को काबू में किया जा सकता है। देखें अब तक की कोरोना की कहानी आंकड़ों की जुबानी…
देश का मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम भी कोरोनावायरस से अछूता नहीं रह पाया है। खबर है कि दाऊद और उसकी पत्नी दोनों की कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उनका इलाज कराची के मिलिट्री हॉस्पिटल में हो रहा है। कहां जाता है कि 1993 बम धमाकों का मुख्य अपराधी दाऊद इब्राहिम बहुत सालों से पाकिस्तान की पनाह में रह रहा है।
कोरबा। जिले में आज एक साथ 40 नए कोरोनावायरस मरीजों की पुष्टि हुई है। जिनमें से 36 मरीज कुदुरमाल, 2 जटगा पाली और 2 मरीज हरि मंगलम (होटल शीला ग्रीन) के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे गए थे। सभी 40 मरीज प्रवासी श्रमिक है, जो पिछले कुछ दिनों में ट्रेनों से घर वापस आए हैं। सीएमओ कोरबा ने खबर की पुष्टि की। राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 605 हो गई है।
सुष्मिता सेन जो जानी-मानी फिल्म कलाकार रही है अब फिल्मों में नहीं बल्कि स्ट्रीमिंग वेबसाइट पर दर्शकों के मनोरंजन के लिए लौट रही है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के वेब शो ‘आर्या’ का ट्रेलर आज रिलीज हुआ। जिसके सभी एपिसोड आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 19 जून को देख सकते हैैं। ट्रेलर लिंक : https://www.instagram.com/tv/CBC94HOFi9Q/?igshid=19b8701njknih
अमरनाथ गुफा में इस साल विशाल शिवलिंग का निर्माण हुआ है। जिससे शिव भक्तों में उम्मीद और खुशी की लहर है। हालांकि कोविड-19 की वजह से इस साल अमरनाथ यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित नहीं हुआ है। वीडियो :
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
