मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने सुशांत सिंह के रसोइये नीरज से पूछताछ की है। नीरज ने बताया था कि अभिनेता के आत्महत्या वाले दिन उन्होंने उन्हें जूस दिया था। नीरज से बिहार और मुंबई पुलिस पूछताछ कर चुकी है। उन्होंने ही अभिनेता द्वारा दरवाजा न खोलने की बात कही थी।
नीरज सिंह ने एक चैनल से बातचीत में 14 जून से पहले की कहानी बताई है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या वाले दिन सुशांत ने उनसे पानी मांगा था और फिर वो ऊपर कमरे में चले गए थे। वहीं रिया चक्रवर्ती 12 जून को सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। एक चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि सर क्यों चले गए इसका तो हमें भी नहीं पता है। 12 लोगों का स्टाफ था जिसमें से कुछ लोगों को सर ने निकाला था। लॉकडाउन में एक बार रिया ने मुझे भी जाने को कहा था। रिया और सुशांत के रिश्ते को लेकर नीरज ने कहा कि सबकुछ ठीक था। सर उनके साथ बहुत खुश थे। पिछले साल दिसंबर में यूरोप ट्रिप का प्लान बनाया था। छिछोरे का प्रमोशन करने के बाद वो वहां गए थे। वहां से आने के बाद उनकी तबीयत डाउन हो गई थी। सर बहुत दुबले-पतले हो गए थे। नीरज ने बताया कि रिया मैम के साथ उनके भाई शोविक भी आते-जाते रहते थे। हमने कुछ लड़ाई झगड़ा नहीं देखा लेकिन आठ तारीख के आस-पास मैम ने कहा कि मेरे रेग्युलर कपड़े सूटकेस में पैक कर दो। बाकी के कपड़े मैं बाद में ले जाउंगी। 12 तारीख को मैम चली गई थीं। उन्होंने कहा था सर का ध्यान रखना। 14 जून को सर छह बजे उठे थे। उन्होंने थोड़ा वॉक किया। वो आठ बजे के आस-पास आए तब मैं सफाई कर रहा था। सर तब ठीक-ठाक लग रहे थे। रसोइये ने बताया कि सर ने मुझे बोला नीरज मुझे ठंडा पानी लाकर दो। मैं फटाफट भागकर गया ठंडा पानी लेकर आया। फिर कहा कि सब ठीक है न मामला नीचे, मैंने कहा हां सर सब ठीक है। फिर वो रूम में चले गए। इसके बाद मैंने रुम का दरवाजा आराम से खटखटाया लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आया। आधे घंटे बाद फिर गए। शेफ गया उसने दो बार सर को कॉल किया। बेल बज रही थी लेकिन रिप्लाई नहीं आया। फिर उनकी बहन को कॉल किया तो उन्होंने कहा कि मैं पहुंच रही हूं। इधर सुशांत के दोस्तों का कहना है कि जबसे रिया सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में आई थी, उसने सुशांत को बाकी दुनिया से काटकर अलग कर दिया था। सुशांत न तो अपने दोस्तों से और न ही अपने घर वालों से बात कर पाते थे।
सुशांत केस में सीबीआई हरकत में, रसोइए से खंगाली जा रही आत्महत्या के पहले की कहानी
Keep Reading
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.

