Author: Nishant Manoj Sharma
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने सिविल सर्विसेज में मुस्लिम समुदाय की कथित घुसपैठ को लेकर आज रात को प्रसारित होने वाले सुदर्शन टीवी के कार्यक्रम पर रोक लगा दी है। जस्टिस नवीन चावला ने सुदर्शन टीवी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस मामले पर अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी। जामिया के कुछ वर्तमान और पूर्व छात्रों ने याचिका दायर की है। याचिकाकर्ताओं की ओर से वकील शदान फरासत ने सुदर्शन टीवी ने 28 अगस्त को रात आठ बजे प्रसारित होनेवाले कार्यक्रम बिंदास बोल में सिविल सर्विसेज में मुस्लिम समुदाय की कथित घुसपैठ पर रोक लगाने की मांग…
आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सपोर्ट स्टाफ के मेंबर और एक खिलाड़ी corona पॉज़िटिव पाए गए हैं। चेन्नई टीम का कुरांटाइन टाइम आज ख़तम हो रहा था और आज टीम का प्रैक्टिस सेशन शुरू होना था। लेकिन एहतियातन किए गए टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने का बाद अब टीम का कुरंटाइन सेशन बढ़ा दिया गया है। रिपोर्ट में फिलहाल खिलाड़ी और मेंबर्स का नाम सामने नहीं आया है जिन्हे corona हुआ है।
नागपुर। सूर्य की बारह संक्रांति के आधर पर हर वर्ष 12 महीने होते हैं। हर तीन 3 वर्ष के बाद पुरुषोत्तम माह आता है। वशिष्ठ सिद्धांत के अनुसार भारतीय हिंदू कैलेंडर सूर्य मास और चंद्र मास की गणना के अनुसार चलता है। अधिकमास चंद्र वर्ष का ही एक अतिरिक्त भाग है। यह हर 32 माह, 16 दिन और 8 घटी के अंतर पर आता है। पं. कमलेश भाई जटाशंकर दवे ने बताया, यह अधिकमास सूर्य वर्ष और चंद्र वर्ष के बीच के अंतर का संतुलन बनाए रखने के लिए आता है। भारतीय गणना पद्धति के अनुसार. प्रत्येक सूर्य वर्ष 365…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए विधानसभा भवन का भूमि पूजन 28 अगस्त यानी शुक्रवार को होगा. नवा रायपुर में बनने वाले इस विधानसभा भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए जुड़ेंगे. विधानसभा भवन के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है. मंत्रालय और एचओडी बिल्डिंग के ठीक सामने करीब 51 एकड़ जमीन पर इसका निर्माण किया जाएगा. विधानसभा के नए भवन को बनाने के लिए 270 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किया गया है. छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा के भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग…
रायपुर। मनमानी ट्यूशन फीस वसूली को लेकर लगी याचिका हाईकोर्ट में स्वीकृत हो गई है. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने जवाब देने के लिए 6 हफ्ते का समय दिया है. पालक प्रीति उपाध्याय ने अपनी याचिका में कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश को गलत तरीके से परिभाषित कर निजी स्कूलों द्वारा पालकों से मनमानी ट्यूशन फीस वसूली जा रही है।पालकों ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग से की थी, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। इसका संज्ञान लेते हुए अब हाई कोर्ट इस केस की सुनवाई करेगा।
सुप्रीम कोर्ट ने मुहर्रम जुलूस निकालने के लिए अनुमित देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि वह ऐसे आदेश पारित नहीं करेगा जो इतने लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल दे। साथ ही याचिकाकर्ता को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने के लिए कहा। कोर्ट उत्तर प्रदेश निवासी सैयद कल्बे द्वारा दाखिल पेटिशन की सुनवाई कर रहा था। कोर्ट ने कहा कि इसकी इजाजत देने पर अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है और एक ख़ास वर्ग के समुदाय को निशाना बनाया जाएगा। इसीलिए वह जुलूस की इजाजत नहीं दे सकता।
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस की कार्यवाही सीबीआई को दिए जाने के बाद रिया चक्रबर्ती ने न्यूज़ चैनल इंडिया टुडे को इंटरव्यू देकर अपना पक्ष भी सामने रखा है। उन्होंने कहा कि सुशांत केस में रोज एक मनघड़ंत कहानी बनाई जा रही है और उनको घेरने की कोशिश की जा रही है। जिस कथित हार्ड ड्राइव और उसके नष्ट किए जाने की बात अब सामने आ रही है वो सरासर झूठ है। देखें वीडियो : https://twitter.com/IndiaToday/status/1298893400746258433?s=19
नई दिल्ली (एजेंसी)। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के आगे बढऩे के साथ ही इसमें नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बाद अब इस केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की भी एंट्री हो गई है। जांच के सातवें दिन आज एजेंसियों का पूरा फोकस रिया चक्रवर्ती के परिवार को सदस्यों पर है। सीबीआई रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती से डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है। उधर, ईडी ने रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को एक बार फिर समन भेजा है। इसके अलावा सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक निरज समेत कई…
कांग्रेस में कलह: जितिन प्रसाद के पक्ष में उतरे सिब्बल, बोले- अपनी ही पार्टी में विरोध दुर्भाग्यपूर्ण नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरुनी कलह धीरे-धीरे खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा पार्टी के नेता जितिन प्रसाद पर निशाना साधने की आलोचना की है। उन्होंने प्रसाद को निशाना बनाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सिब्बल ने ट्वीट किया, दुर्भाग्यपूर्ण है कि जितिन प्रसाद को कांग्रेस में आधिकारिक तौर पर निशाना बनाया जा रहा है, कांग्रेस को भाजपा पर सर्जिकल स्ट्राइक की बजाय अपनी ही…
नई दिल्ली, जेएनएन। सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने गुरुवार को अहम फैसला देते हुए कहा है कि राज्य आरक्षण के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एसटी/एससी) समुदाय में भी केटेगरी बना सकते हैं। कोर्ट ने ये फैसला इसलिए लिया है ताकि एससी/एसटी में आने वाली कुछ जातियों को बाकी के मुकाबले आरक्षण के लिए प्राथमिकता दी जा सके। इससे पहले 2004 में ईवी चिन्नैया बनाम आंध्र प्रदेश राज्य मामले में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने फैसला दिया था कि किसी वर्ग को प्राप्त कोटे के भीतर कोटे की अनुमति नहीं है। पांच जजों की दो पीठों में…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
