Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

राताखार में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास में बालको के योगदान की सराहना,17 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

November 4, 2026

कोरबा राज्योत्सव-2026: बालको पैवेलियन में दिखी औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास की भव्य झलक

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Wednesday, November 11
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

बिहार : चोर को पकड़ने छात्रा पीछे दौड़ी तो दूसरे चोर ने ट्रेन से फेंक दिया…मौत,रेल पुलिस की भी लापरवाही

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaApril 22, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

बिहार में बेखौफ अपराधी, चलती ट्रेन से लूटपाट में लड़की को फेंका, हो गई मौत

OO बिहार के भागलपुर जिले में गया से कामाख्या जा रही कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट के दौरान छात्रा को अपराधियों ने चलती ट्रेन से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

TTN Desk

भागलपुर के सबौर में बदमाशों ने मंगलवार सुबह छात्रा को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। 21 साल की काजल चोर के पीछे भाग रही थी। ट्रेन से गिरने की वजह से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर ही करीब एक घंटे तक एंबुलेंस के इंतजार में छात्रा ने दम तोड़ दिया।

O रेलवे पुलिस पर लापरवाही का आरोप

छात्रा के पिता और छोटी बहन ने सबौर रेलवे पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘हमने एक घंटे तक लगातार RPF जवानों से मदद मांगी गई, लेकिन वे मदद के नाम पर सिर्फ इतना कहते रहे कि इंतजार कीजिए, एंबुलेंस आ रही है।’छात्रा की पहचान खगड़िया की रहने वाली 21 साल की काजल के रूप में हुई है। वो ग्रेजुएशन के बाद बैंकिंग की तैयारी कर रही थी।

O बहन बोली- RPF से दीदी के लिए भीख मांगती रही

मृतका की बहन ने बताया, ‘मेरी बहन की मौत RPF की वजह से हुई है। मैं उनसे हाथ जोड़कर भीख मांगती रही। कहती रही हमारी मदद कीजिए। प्राइवेट अस्पताल ले चलिए, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। हमने बड़ा वाला गेट खुलवाया। ऑटो अंदर लेकर आए। अगर आज RPF ने हमारी मदद की होती तो मैं अपनी बहन के साथ घर लौटती।’

O कामाख्या से पूजा कर के लौट रहे थे

घटना के बाद छात्रा के पिता सुनील ने बताया- ‘मैं अपनी 2 बेटियों काजल, जया, बेटे और पत्नी के साथ असम में कामाख्या मंदिर पूजा के लिए गया था। सुबह गया-कामाख्या एक्सप्रेस से लौट रहे थे। हमें खगड़िया के लिए ट्रेन पकड़नी थी और हमारा रिजर्वेशन भागलपुर तक था। भागलपुर स्टेशन से पहले ट्रेन सबौर रेलवे स्टेशन पर रुकी थी।’


O चोर ने धक्का दिया बेटी प्लेटफार्म पर गिर गई

‘हम लोग भी उतरने के लिए सामान वगैरह समेटने लगे। बेटी के पास एक बैग था, जिसमें मोबाइल और एटीएम वगैरह था। बैग लेकर एक चोर चलती ट्रेन से नीचे कूद गया। बेटी भी चोर को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागी।’

‘चोर का एक साथी था, जो पीछे था। बेटी और हम लोग उसे देख नहीं पाए, न ही समझ पाए कि वो भी चोर के साथ है। बेटी जैसे ही चोर को पकड़ने गई, पीछे से चोर के साथी ने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे वो प्लेटफार्म पर गिर गई।’

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

Editors Picks

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

October 31, 2026

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

October 29, 2026

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

October 27, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.