00 पुलिस ने कंटीले तार लगाए,छात्र फांद कर आगे बढ़े BJP का CM हाउस पर धरना,वाटर कैनन की मार पर नाच रहे है छात्र
TTN डेस्क
रांची, 10 अगस्त 2026
आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन है, लेकिन राजधानी रांची में तनाव का माहौल बना हुआ है। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का बड़ा प्रदर्शन शुरू हो गया है। हजारों छात्र तिरंगा लेकर विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े और विधानसभा रोड तक पहुंच गए है।
भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो भी एंबुलेंस से इस मार्च में शामिल हुए। इससे पहले उन्हें छात्रों ने अपने कंधे पर उठा लिया।उनके एक हाथ में तिरंगा और दूसरे में दिवंगत नेता और सीएम के पिता शिबू सोरेन की तस्वीर है।रविवार रात से ही जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 5 हजार से ज्यादा छात्र जमा हो गए थे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने शहर के कई इलाकों में कंटीले तार लगा दिए हैं। विधानसभा परिसर के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 6 लेयर सुरक्षा, वाटर कैनन और अन्य जिलों से बुलाए गए पुलिस बल तैनात हैं। बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है।
इस बीच भाजपा विधायकों ने भी छात्रों के समर्थन में सीएम हाउस के सामने धरना दिया। पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया।
0 छात्रों की मुख्य मांगें हैं—14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा



रद्द करना, विवादित परीक्षाओं की सीबीआई जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई।सरकार के साथ अनेक दौर की छात्रों की बात हुई पर अंतिम समाधान नहीं निकला।
सीएम के जन्मदिन वाले दिन राजधानी में यह बड़ा आंदोलन राजनीतिक गहमागहमी बढ़ा रहा है। आगे की स्थिति पर नजर बनी हुई है।समाचार लिखते समय आंदोलनकारी विधानसभा भवन की और बढ़ रहे।जिन पर वाटर कैनन चलाया गया।वाटर कैनन की पानी की बौछार के बीच छात्र नाच रहे है।


