Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

October 22, 2026

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, October 23
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

रायपुर में मर्डर का सिलसिला : मां की लाश घर में मिली,बेटी को मार कर नाले में फेंका,दो दिन में हो चुकी 5हत्याएं

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJanuary 2, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्याओं का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा। बीते 48 घंटों में पांच मर्डर से राजधानी रायपुर थर्रा उठी है। एक के बाद एक हो रही घटनाओं से पुलिस की साख और पुलिस की कार्यशैली पर भ लगातार सवाल उठ रहे हैं। कल बुधवार को जिस लड़की की लाश खमतराई इलाके के एक नाले में मिली थी। आज गुरुवार की सुबह उसकी मां की लाश उसके घर में पड़ी मिली। पुलिस आशंका जता रही है कि महिला की भी हत्या की गई और फिर बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया गया।

पुलिस जांच में पता चला है कि महिला और उसकी बेटी को आसपास के लोगों ने 31 तारीख को देखे थे। इधर, एक जनवरी की सुबह लड़की की लाश रावाभांठा के एक सुखे नाले में मिली। लड़की की शिनाख्त धनेली निवासी के रूप में की गई। धनेली गांव के ग्रामीणों को जब इसकी खबर मिली तो वो लोग इसकी जानकारी देने मृतिका की मां के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि महिला के घर का दरवाजा बाहर से बंद था। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई और अन्दर झांक कर देखे तो महिला का शव नीचे लगे बिस्तर पर पड़ा हुआ था, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

O मृतका मां बेटी बेहद गरीब

मृत महिला धरसींवा, सिलतरा चौकी क्षेत्र के धनेली गांव की रहने वाली थी। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला अत्यंत गरीब थी और घर में बिजली तक नहीं थी। 31 दिसंबर को महिला की बेटी पड़ोसी के घर में मोबाइल चार्ज पर लगाई थी। बताया जा रहा है कि महिला और उसकी बेटी ही घर पर रहती थी। महिला के पति की मौत कुछ सालों पहले ही हो चुकी थी।

O दो दिन पहले हत्या की आशंका

पुलिस आशंका जता रही है कि महिला और उसकी बेटी की हत्या 31 दिसम्बर की रात को की गई। वारदात के बाद आरोपियों ने महिला के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और बालिका के शव को घर से दो किलोमीटर दूर खमतराई स्थित सुखे नाले में फेंक दिया।
फिलहाल दोनों हत्या किन परिस्थियों में की गई ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा। वहीं, मां बेटी की हत्या के बाद इलाके में हडकंप मच गया है।

O 31 तारीख को भी डबल मर्डर

नये साल के एक दिन पहले राजधानी में डबल मर्डर से हडकंप मच गया। छह बदमाशों ने मिलकर बजरंग दल के नेता और उसके साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। साथ ही पदाधिकारियों ने पुलिस को चेतावनी दी थी कि अगर सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उनके द्वारा राजधानी में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया।

दरअसल ये पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के काला पुतला चौक चंगोराभाठा स्थित मैदान का है। 30 दिसंबर की देर रात कृष्णा यादव व सचिन बड़ोले बैठे हुए थे। थोड़ी दूर पर ही उसी मोहल्ले के छह अन्य युवक भी आग जलाकर बैठे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आग सेक रहे छह युवकों ने धारदार हथियार और पत्थर से कृष्णा यादव व सचिन बडोले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई।

O छह आरोपी गिरफ्तार

इस हत्याकांड के बाद सभी छह आरोपी मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि मृतकों में सचिन बड़ोले बजरंग दल का खंड संयोजक था।
इधर, बजरंग दल के नेता की हत्या की खबर सुनकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेता मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई करते हुये सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस ने कहा कि दोनों पक्ष के लोग एक ही मोहल्ले के निवासी थे।

O सेजबाहर क्षेत्र में भी हत्या

1 जनवरी को राजकुमार शर्मा 60 वर्ष की किसी र्ने इंट से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

Editors Picks

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

October 20, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.