TTN डेस्क
कोरबा:महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को श्री अग्रवाल सभा, राजनांदगांव द्वारा आयोजित भव्य समारोह में कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय चेयरमैन श्री अशोक मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समारोह में शामिल होने से पूर्व श्री मोदी ने प्रदेशवासियों को अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दीं और अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। उनकी इस उपलब्धि से कोरबा जिले और अग्र समाज में हर्ष का माहौल है तथा उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।

