TTN डेस्क
रायपुर/कोरबा



:साहित्य सृजन संस्थान की मासिक काव्य परंपरा का 50वां आयोजन (गोल्डन जुबली) आगामी 11 अक्टूबर 2026, रविवार को दोपहर 3 से 7 बजे तक सिविल लाइन्स स्थित वृंदावन हॉल में होने जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस डॉ. संजय अलंग होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ राष्ट्रीय कवयित्री संतोष झांझी,भिलाई और लोकप्रिय कवयित्री फिरोजा खान ,कोरबा उपस्थित रहेंगी। अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा करेंगे।
इस विशेष आयोजन में 50 कवियों द्वारा निरंतर काव्य पाठ किया जाएगा। साथ ही, समाज में उत्कृष्ट रिपोर्टिंग के लिए मीडिया कर्मियों और पत्रकारों को ‘श्रेष्ठ रिपोर्टिंग सम्मान 2026’ तथा बेहतरीन काव्य पाठ के लिए कवियों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्थान की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता खरे ‘मधु’ और संयोजक उमेश कुमार सोनी ने साहित्य प्रेमियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।


