Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

राताखार में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास में बालको के योगदान की सराहना,17 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

November 4, 2026

कोरबा राज्योत्सव-2026: बालको पैवेलियन में दिखी औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास की भव्य झलक

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Wednesday, November 11
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»खेलकूद

भारत-इंग्लैंड टेस्ट : राहुल व पंत का शतक पर फिर ढह गई भारतीय पारी,इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए आखिरी दिन 350 रन

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJune 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का चौथा दिन बेहद रोमांचक रहा. भारतीय टीम ने दिन के पहले दो सेशन में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, जिसमें केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतक जड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. लेकिन चाय के बाद भारतीय बल्लेबाजी का अचानक पतन हुआ, और दिन के अंत तक इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य का पीछा शुरू कर मैच को रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया.

TTN Desk

लीड्स में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत की, लेकिन मिडिल ऑर्डर और लोअर ऑर्डर की नाकामी ने एक बार फिर टीम को मुश्किल में डाल दिया. केएल राहुल और ऋषभ पंत के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने एक समय 4 विकेट पर 333 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. 364 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते भारत ने 10 विकेट गंवा दिए, जिससे इंग्लैंड को मैच में वापसी का मौका मिल गया.

O इंग्लैंड को मिला 371 रन का टारगेट

इस पारी में इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्स और जोश टंग ने 3-3 विकेट लिए, जबकि शोएब बशीर ने 2 विकेट चटकाए. वहीं, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स को 1-1 सफलता मिली. बता दें, टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 6 रनों की बढ़त मिली थी. ऐसे में इंग्लैंड को ये मैच जीतने के लिए 371 रनों का टारगेट मिला है. अच्छी बात ये रही कि इंग्लैंड की टीम ने चौथे दिन के अंत तक कोई विकेट नहीं गंवाया.

O मैच रोमांचक मोड़ पर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने दिन के अंत तक बिना कोई विकेट खोए 21 रन बना लिए. बेन डकेट 9 रन और जैक क्रॉली 12 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं. दोनों खिलाड़ियों ने काफी संभलकर बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों को कोई सफलता नहीं दी. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने शुरुआती ओवरों में कोशिश की, लेकिन इंग्लिश सलामी बल्लेबाजों ने कोई गलती नहीं की. ऐसे में खेल का आखिरी दिन काफी रोमांचक रहने वाला है. इंग्लैंड के जीत के लिए 350 रन और बनाने हैं. वहीं, भारत को जीत दर्ज करने के लिए 10 विकेट चटकाने होंगे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

Editors Picks

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

October 31, 2026

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

October 29, 2026

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

October 27, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.