Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

राताखार में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास में बालको के योगदान की सराहना,17 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

November 4, 2026

कोरबा राज्योत्सव-2026: बालको पैवेलियन में दिखी औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास की भव्य झलक

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, November 12
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

ग्वालियर में भारत बांग्लादेश T 20 मैच का विरोध,हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन,बंद का आह्वान

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 5, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk
विजय रथ में सवार भारतीय टीम अब 6 अक्टूबर को ग्वालियर में बांग्लादेश के साथ सीरीज का पहला टी20 मैच खेलेगी। हाल ही में बने माधवराव सिंधिया स्टेडियम में ये मैच खेला जाना है, जो कि इस स्टेडियम का पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा। मध्य प्रदेश लीग (MPL) देखने के बाद एक तरफ फैंस इस मैच को देखने के लिए उत्साहित हैं, तो दूसरी तरफ हिंदू वादी संगठन इस मैच का विरोध कर रहे हैं और BCCI से मैच रद्द करने की अपील कर रहे हैं।हिंदू महासभा ने मैच का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है।मैच के दिन ग्वालियर बंद का आह्वान किया है।

बजरंग दल ने किया विरोध

दरअसल, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ग्वालियर पहुंचे। 6 अक्टूबर को भारत बांग्लादेश के बीच होने वाले टी-20 इंटरनेशनल मैच को लेकर उन्होंने कहा कि यह मैच इस समय नहीं होना चाहिए। BCCI ने यह मैच गलत समय पर लिया है। इस समय बांग्लादेश में जिस प्रकार से हिंदुओं के बर्बरता हुई है। कितनी हमारी बहनों के साथ बलात्कार किए गए हैं, हिंदुओं को वहां पेड़ों से और खंभो बांध कर मारा गया है। इतनी बर्बरता इतिहास के पन्नों में कभी सुनी नहीं गई है, जितनी बर्बरता अब बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हुई है। ऐसी बर्बरता के बावजूद भी BCCI के द्वारा यह मैच कराया जा रहा है। यह हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का विषय है।

ग्वालियर बंद का किया आह्वान

हिंदू महासभा ने भी इस मैच का विरोध किया है और मैच वाले दिन यानी 6 अक्टूबर को ग्वालियर बंद का आह्वान किया है। बुधवार के दिन जब दोनों टीमें ग्वालियर पहुंची थीं, तब भी हिंदू महासभा ने विरोध किया था।

प्रशासन ने की ये तैयारी

इन विरोध और ग्वालियर बंद का असर मैच में न पड़े इसके लिए प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है। ग्वालियर की जिला मजिस्ट्रेट रुचिका सिंह ने 07 अक्टूबर सोमवार तक ग्वालियर में धारा 163 लगा दी है। अब किसी भी प्रकार का कोई विरोध प्रदर्शन कानून के खिलाफ होगा, अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं, आपत्तिजनक या भड़काऊ भाषा और संदेश वाले बैनर, पोस्टर, कट-आउट, झंडे और अन्य चीजों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

Editors Picks

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

October 31, 2026

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

October 29, 2026

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

October 27, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.