Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

October 29, 2026

देखिए वीडियो…कोरबा : वैदेही सखी मंडल ने उत्साह के साथ मनाया प्री करवा चौथ उत्सव, प्रीति मिश्रा बनीं ‘चौथ क्वीन’

October 28, 2026

कोरबा : मासूम गुप्ता ने एमबीए के फाइनेंस एवं एचआर में प्राप्त किया गोल्ड मेडल

October 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, October 29
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

बॉलीवुड ड्रग कनेक्शन: रकुलप्रीत, दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा से एनसीबी की हुई पूछताछ

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 25, 2020
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

मुंबई, एजेंसी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स से जुड़े मामले में कई बॉलीवुड सितारों का नाम सामने आया है। आज सुशांत केस से जुड़े ड्रग मामले में अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह और दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से एनसीबी के द्वारा पूछताछ की गई।

अनुभव चोपड़ा से एनसीबी की पूछताछ

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) आज कई बॉलीवुड हस्तियों से पूछताछ की गई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मुताबिक एनसीबी कार्यालय में धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Production) के सहायक निदेशक अनुभव चोपड़ा से पूछताछ की जा रही है।

 

एनसीबी दफ्तर में रकुलप्रीत से पूछताछ

अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह शुक्रवार सुबह 10.30 बजे दक्षिण मुंबई स्थित एनसीबी के कार्यालय पहुंचीं। रकुलप्रीत को गुरुवार को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन रकुलप्रीत ने बताया कि उन्हें एनसीबी का समन नहीं मिला है। इसके बाद एनसीबी अधिकारी रकुलप्रीत के घर पहुंचे और उन्हें समन सौंपा। जिसके बाद रकुल ने समन रिसीव करने की बात कही। रकुलप्रीत कल रात ही हैदराबाद से मुंबई से लौटी हैं, वह फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। इस बीच, आज रकुल का सामना एनसीबी के सवालों से होगा।

दीपिका पादुकोण की मैनेजर से पूछताछ

एनसीबी आज दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा से भी पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि करिश्मा और दीपिका पादुकोण की एक ड्रग चैट सामने आई थी, जिसमें दोनों के बीच हैश और ‘माल’ को लेकर बातचीत हुई थी। करिश्मा से एनसीबी इसी ड्रग्स चैट को लेकर सवाल करेगी, वहीं दीपिका पादुकोण शनिवार को एनसीबी के सामने पेश होंगी। गौरतलब है कि ड्रग्स मामले की जांच कर रही नॉर्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है, इनमें दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone), सारा अली खान(Sara Ali Khan) और श्रद्धा कपूर(Sharaddha Kapoor) शामिल हैं।

एनसीबी की मुंबई में छापेमारी

ड्रग्स मामले की जांच में जुटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की जोनल यूनिट की टीमें मुंबई में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं।

 दीपिका पादुकोण से कल होगी पूछताछ

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अब शनिवार को पूछताछ करेगा। पहले यह पूछताछ शुक्रवार को होने वाली थी। दो अन्य अभिनेत्रियों सारा अली खान एवं श्रद्धा कपूर से भी शनिवार को ही पूछताछ होनी है। दीपिका और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश के बीच वाट्सएप चैट का पता चलने के बाद ही एनसीबी ने अभिनेत्री से पूछताछ करने का फैसला किया है। इस बीच, दीपिका के अपार्टमेंट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दीपिका गुरुवार देर शाम गोवा से अपने पति रणवीर सिंह के साथ चार्टर्ड प्लेन से मुंबई पहुंचीं। करिश्मा प्रकाश एवं वकीलों की टीम भी उनके साथ थी। एनसीबी के एक अधिकारी ने बुधवार को ही दीपिका से मिलकर उन्हें पूछताछ के लिए समन दे दिया था। माना जा रहा है कि गुरुवार को देर से मुंबई पहुंचने के कारण दीपिका का कोविड टेस्ट नहीं हो सका है। शुक्रवार को यह टेस्ट होने के बाद ही वह एनसीबी के सामने हाजिर होंगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

Editors Picks

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

October 29, 2026

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

October 27, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.