Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

October 8, 2026

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, October 8
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN डेस्क

रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) में भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं को शुरू करने का अपना विजन शोकेस किया है, जिसे ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का नाम दिया गया है। जमीन पर मोबाइल नेटवर्क और फाइबर के बाद अब जियो की नजर अंतरिक्ष पर टिक गई है। कंपनी लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट यानी LEO सैटेलाइट की प्रस्तावित कॉन्स्टेलेशन और भारत में 23 ग्राउंड स्टेशन तैयार करने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। LEO सैटेलाइट ऐसे उपग्रह होते हैं जो पृथ्वी की निचली कक्षा में रहकर चक्कर लगाते हैं। जियो का यह पूरा विजन डिजाइन, इंजीनियरिंग, इंटीग्रेशन, टेस्टिंग से लेकर लॉन्च, डिप्लॉयमेंट और ऑपरेशन तक पूरी चेन पर नियंत्रण भारत के भीतर ही रखने का है।

​0 23 ग्राउंड स्टेशनों की अहम भूमिका

​इस महत्वाकांक्षी प्लान में प्रस्तावित 23 ग्राउंड स्टेशन बेहद अहम भूमिका निभाएंगे, जो सैटेलाइट नेटवर्क को सीधे भारत की जमीन से जोड़ने का काम करेंगे। इसके जरिए अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट और जियो के मौजूदा टेरेस्ट्रियल नेटवर्क को आपस में एक साथ जोड़ा जाएगा। आसान भाषा में समझें तो जियो अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स और जमीन पर ग्राउंड स्टेशनों का एक ऐसा ताना-बाना बुनेगी, जिससे लोगों को सीधे अंतरिक्ष से मिलने वाला हाई-स्पीड इंटरनेट मिल सकेगा।

​0 100% कवरेज और दूरदराज के इलाकों तक पहुंच

​जियो के इस डिस्प्ले विजन के तहत देश के 100 प्रतिशत भूभाग और समुद्री क्षेत्र को कवर करने तथा 6 लाख से अधिक गांवों तक अपनी पहुंच बनाने का लक्ष्य रखा गया है। देश के दूरदराज के गांव, द्वीपीय इलाके और बॉर्डर आउटपोस्ट इस योजना के खास फोकस में शामिल हैं। इसके अलावा एंटरप्राइज, रिमोट साइट्स, एविएशन, मैरीटाइम, सरकार, डिफेंस और डिजास्टर रिस्पॉन्स (आपातकालीन आपदा प्रबंधन) जैसे क्षेत्रों में भी इसके इस्तेमाल की व्यापक संभावनाएं दिखाई गई हैं। साथ ही, ग्रामीण इलाकों के लिए डायरेक्ट-टू-डिफाइस कॉलिंग की सुविधा का भी इसमें विशेष रूप से जिक्र किया गया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

Editors Picks

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

October 8, 2026

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.