Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, October 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

सैफ अली खान अपडेट : गर्दन,रीढ की हड्डी सहित छह जगह चोट,सर्जरी हुई,सैफ ने समर्थकों से धैर्य रखने कहा

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJanuary 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसकर चोरों ने उनपर बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात चाकू से हमला किया. इस हमले में एक्टर को छह जगह चोटें आई हैं और एक हमला उनकी स्पाइन के पास किया गया था. सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में चोरों ने उस वक्त सेंध मारी जब रात को 2.30 बजे सब सो रहे हैं थे. वहीं, चोरों ने सैफ खान पर धारदार चाकू से हमला किया. इसके चलते सैफ अली खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी सर्जरी हुई है।

TTN Desk

सैफ अली खान ने अब इस पूरी वारदात पर अपना ऑफिशियल बयान जारी किया है.सैफ अली खान का बयानअभिनेता सैफ अली खान ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि उनके घर पर चोरी का प्रयास किया गया था. फिलहाल अस्पताल में उनकी सर्जरी चल रही है. उन्होंने मीडिया और प्रशंसकों से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया, क्योंकि मामला पुलिस जांच के अधीन है और अपडेट देने का वादा किया है.इस बीच, मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि इस घटना में एक चोर शामिल था, जो कि सुबह 4 बजे हुई थी. फिलहाल पुलिस संदिग्ध की तलाश कर रही है. मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम दोनों सैफ अली खान के घर पर हैं और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाशी ले रही है. सैफ के नौकर ने चोर को पकड़ने की कोशिश की और इसी दौरान सैफ की नींद खुल गई.पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘एक अज्ञात व्यक्ति ने अभिनेता सैफ अली खान के आवास में घुसपैठ की, अभिनेता और घुसपैठिए के बीच हाथापाई हुई, एक्टर घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है और जांच भी चल रही है.’ मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित सैफ अली खान के घर पर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम तैनात है.

इस हमले में एक्टर को गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था। सैफ को रात 2 बजे लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था।

लीलावती अस्पताल के COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था और फ्लूड भी लीक हो रहा था। सर्जरी करके इसे निकाला गया है।

एक्टर के बाएं हाथ पर दो गहरे घाव थे और गर्दन पर भी गहरी चोट थी। इनकी प्लास्टिक सर्जरी की गई है। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मुंबई पुलिस के DCP गेदाम दीक्षित ने बताया कि एक हमलावर की पहचान कर ली गई है। वह सीढ़ियों से अपार्टमेंट में दाखिल हुआ था।

सैफ अली खान पर हमला करने वाला CCTV फुटेज में दिखा है। उसे बिल्डिंग की छठी मंजिल पर देखा गया। यहीं सैफ अली खान का अपार्टमेंट है। हमलावर ने भागने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने घर में जबरन घुसने और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

इस हमले में एक्टर को गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था। सैफ को रात 2 बजे लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था।

0 रीढ की हड्डी में फंसा था चाकू का टुकड़ा

लीलावती अस्पताल के COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था और फ्लूड भी लीक हो रहा था। सर्जरी करके इसे निकाला गया है।
एक्टर के बाएं हाथ पर दो गहरे घाव थे और गर्दन पर भी गहरी चोट थी। इनकी प्लास्टिक सर्जरी की गई है। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

O एक्टर के घर मौजूद मेड समेत 3 को पूछताछ के लिए ले जाया गया

पुलिस ने बताया कि सैफ के घर से 3 लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। इनमें हमले में घायल हुई हाउसकीपर भी शामिल है। शुरुआती जांच में पता चला कि घर के अंदर मौजूद किसी शख्स ने ही हमलावर को एंट्री दी। घर में कोई जबरदस्ती नहीं घुसा।सैफ-करीना की मेड को पूछताछ के लिए ले जाया गया है। पुलिस स्टेशन ले जाने से पहले उसे अस्पताल ले जाया गया था।

O घटना सैफ-करीना के बच्चों तैमूर-जेह के कमरे में हुई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना सैफ-करीना के बच्चों तैमूर-जेह के कमरे की है। कमरे में उनकी हाउसकीपर अरियामा फिलिप उर्फ लीमा मौजूद थी, जिसे एक अज्ञात शख्स ने पकड़ लिया। उनकी चीखने की आवाज सुनकर सैफ बच्चों के कमरे में पहुंचे थे। सैफ को देखते ही अज्ञात शख्स ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान घायल हुई हाउसकीपर को भी लीलावती अस्पताल ले जाया गया है।

O पुलिस और क्राइम ब्रांच की 18 टीमें जांच कर रहीं

बांद्रा पुलिस स्टेशन ने हमलावरों की तलाश के लिए 10 टीमें बनाई हैं। वहीं क्राइम ब्रांच ने भी केस के इन्वेस्टिगेशन के लिए 8 टीमें गठित कर दी हैं। क्राइम ब्रांच जांच के लिए सैफ के घर भी पहुंच चुकी है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक भी टीम का हिस्सा हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

Editors Picks

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.