Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, September 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

चेन्नई:कैंसर पेशेंट के बेटे ने हॉस्पिटल में ही डॉक्टर पर किए चाकू के ताबड़तोड़ वार,उसे लगता था मां का गलत किया है इलाज

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 14, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

फोटो:भागने जा रहा आरोपी  हॉस्पिटल के स्टाफ और सिक्योरिटी गार्डों की गिरफ्त में

TTN Desk

चेन्नई के गिंडी इलाके में स्थित सरकारी कलैनंजर सेंटेनरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एक मरीज के अटेंडेंट ने डॉक्टर की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ सात बार वार किया, घायल डॉक्टर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कहा कि हमलावर विग्नेश और उसके एक सहयोगी को अरेस्ट कर लिया गया है। जिस डॉक्टर पर हमला हुआ, उनकी पहचान डॉक्टर बालाजी जगन्नाथ के रूप में हुई है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इस हमले में घायल डॉ बालाजी की हालत गम्भीर बनी हुई है। मां की बीमारी से आरोपी बहुत परेशान था और उसने घटना को अंजाम दिया।

कैंसर से पीड़ित है आरोपी की मां

विग्नेश की मां प्रेमा, कैंसर से पीड़ित हैं और उनके इलाज को लेकर डॉक्टर के साथ विग्नेश की तीखी बहस हुई थी। उन लोगों ने प्रेमा की गंभीर हालत के लिए डॉक्टर को जिम्मेदार ठहराया। कुछ देर की बहस के बाद विग्नेश ने गुस्से में आकर चाकू निकाला और डॉक्टर की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। आसपास के लोग तुरंत डॉक्टर मदद के लिए आए और उन्हें आईसीयू में ले गए, अस्पताल के अंदर निजी सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जबकि बाहरी इलाके में पुलिस तैनात है। हमले के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश में था लेकिन सेक्युरिटी और अस्पताल स्टाफ ने उसे पकड़ लिया।

O ओपीडी वार्ड के अंदर हुई घटना

खबरों के मुताबिक यह घटना अस्पताल के ओपीडी के भीतर हुई. जब विग्नेश ने खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया था और डॉ. जगन्नाथन पर हमला किया. बताया जाता है कि विग्नेश इसलिए परेशान था क्योंकि उसे संदेह था कि डॉक्टर ने उसकी मां को गलत दवा दी है. उसकी मां कैंसर की मरीज है और डॉ. जगन्नाथन की देखरेख में थी. पुलिस ने विग्नेश को गिरफ्तार कर लिया है और हमले के पीछे के मकसद की जांच जारी है. एक अधिकारी के अनुसार, डॉक्टर का इलाज चल रहा है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है. पीड़ित को काफी खून की कमी हुई है, उसकी दिल संबंधी दवा के कारण बहुत खून बह सकता है. उनको दो यूनिट खून चढ़ाया गया और सभी घावों पर टांके लगाए गए हैं।

O डॉक्टर की हालत गंभीर, हमलावर बेटे पर मां ने क्या कहा

अधिकारी ने कहा कि हमें उनके ठीक होने के लिए छह से आठ घंटे और इंतजार करना होगा. डॉक्टर को फिलहाल एनेस्थीसिया दिया गया है. अधिकारी ने यह भी बताया कि हमलावर ने दावा किया कि उसकी मां ने अस्पताल में छह राउंड कीमोथैरेपी करवाई थी. एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किए जाने के बाद उन्हें बताया गया कि उसके फेफड़े प्रभावित थे. हालांकि अधिकारी ने कहा कि पीड़िता और हमलावर के बीच बातचीत का सटीक विवरण साफ नहीं है. इस बीच, घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए, विग्नेश की मां ने कहा कि मेरे बेटे विग्नेश ने मेरे प्रति अपने प्यार और स्नेह के कारण डॉक्टर पर हमला किया. मेरे बेटे को दिल की समस्या और मिर्गी है. वे अफवाह फैला रहे हैं कि मुझे स्टेज 5 कैंसर है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

बड़ा हादसा : रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत; पोला उत्सव में शामिल होने जा रहे थे सभी

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.