Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, November 23
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Featured

घर में हुई पार्टी में ड्रग्स सेवन के आरोपों को करण जौहर ने बताया निराधार, अपनी सफाई में कहा- खबरों में कोई सच्चाई नहीं

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 26, 2020
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

मुंबई (एजेंसी)। सुशांत सिंह राजपूत मामले में लगातार करण जौहर को निशाना बनाया जा रहा है। अब करण जौहर ने एक बयान जारी कर पूरे मामले में सफाई दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि ना तो वह स्वयं कोई मादक पदार्थ लेते हैं और ना ही इसके सेवन को प्रोत्साहित करते हैं। दरअसल, ऐसी खबरें आई थीं कि करण जौहर के घर पर हुई पार्टी में ड्रग्स का सेवन हुआ था। जौहर ने अपने बयान में इन आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गलत और भ्रामक खबर है कि मेरे घर पर हुई पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ था। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

करण जौहर ने एक बयान जारी कर कहा कि मीडिया में ऐसी गलत खबरें फैलाई जा रही हैं कि एक पार्टी में ड्रग्स का सेवन किया गया था। 2019 में ही मैं ऐसे सभी आरोपों का खंडन कर चुका हूं। वर्तमान समय में दुर्भावनापूर्ण कैंपेन चलाया जा रहा है। यह आरोप पूरी तरह गलत और आधारहीन हैं। उस पार्टी में कोई ड्रग्स का सेवन नहीं हुआ था। मैं इस बारे में बात करना चाहता हूं कि मैं उन मादक पदार्थों का समर्थन नहीं करता हूं और ना ही मैं इसका प्रचार करता हूं। बयान में आगे कहा गया है कि ऐसे अपशब्दों और दुर्भावनापूर्ण बयानों, समाचार लेखों की वजह से मुझे, मेरे परिवार, मेरे सहयोगियों और धर्मा प्रोडक्शंस को घृणा और उपहास का पात्र बना दिया है। करण जौहर ने कहा कि कई मीडिया चैनलों में बताया जा रहा है कि क्षितिज प्रसाद और अनुभव चोपड़ा मेरे सहयोगी/करीबी सहयोगी हैं। मैं बताना चाहता हूं कि मैं इन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता। दोनों व्यक्तियों में से कोई भी सहायक या करीबी सहयोगी नहीं है। ना तो मैं और ना ही धर्मा प्रोडक्शंस, किसी के निजी जिंदगी के लिए जिम्मेदार नहीं हो सकते हैं कि वो क्या करते हैं। मैं आगे यह बताना चाहता हूं कि अनुभव चोपड़ा धर्मा प्रोडक्शन के कर्मचारी नहीं हैं। वह नवंबर 2011 और जनवरी 2012 के बीच दो महीने के लिए एक फिल्म के सेकेंड असिस्टेंट डायरेक्टर और फिर जनवरी 2013 में शॉर्ट फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में हमारे साथ जुड़े थे। उसके बाद वह कभी भी धर्मा प्रोडक्शंस के साथ जुड़े नहीं रहे। क्षितिज रवि प्रसाद नवंबर 2019 में एक प्रोजेक्ट के लिए कार्यकारी निर्माता के पोस्ट पर धर्माटिक एंटरटेनमेंट में शामिल हुए थे लेकिन वो प्रोजेक्ट नहीं हुआ। करण जौहर कहते हैं कि पिछले कुछ दिनों में, मीडिया ने गलत और झूठे आरोपों का सहारा लिया है। मुझे उम्मीद है कि मीडिया के सदस्य संयम बरतेंगे अन्यथा मेरे पास इस आधारहीन हमले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का सहारा लेना पड़ेगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

Editors Picks

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

October 31, 2026

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

October 29, 2026

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

October 27, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.