Home Breaking News गुजरात ब्रेकिंग : अमरेली शहर के बीच प्लेन क्रेश,एक की मौत

गुजरात ब्रेकिंग : अमरेली शहर के बीच प्लेन क्रेश,एक की मौत

गुजरात में अमरेली शहर के शास्त्रीनगर में एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गया।जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह छोटा विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। शहर में लोगों के घरों के बीच ही यह विमान दुर्घटना होने के कारण अफरा-तफरी का माहौल छा गया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शहर के गिरिया क्षेत्र में एक निजी ट्रेनिंग कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस विमान में कितने लोग सवार थे, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, मलबे से एक व्यक्ति को निकाला गया है। इस व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिर भी, लोगों के बीच यह चर्चा है कि इस व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।