Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, September 28
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

इंदौर के बाद अब गुजरात के गांधीनगर में प्रदूषित पानी का कहर: 104 बच्चे अस्पताल में भर्ती, नए वार्ड शुरू करने पड़े,प्रशासन में हड़कंप

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJanuary 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

0 स्मार्ट सिटी की पाइपलाइन में सीवेज का रिसाव बना मुसीबत; गृह मंत्री अमित शाह और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने संभाला मोर्चा

TTN डेस्क

गांधीनगर। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में पीने के पानी में सीवेज की गंदगी मिलने से स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया है। पिछले तीन दिनों के भीतर गंदा पानी पीने से 104 बच्चे बीमार पड़ गए हैं, जिनमें से 50 प्रतिशत बच्चों में टाइफाइड की पुष्टि हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर सिविल अस्पताल में आनन-फानन में एक नया वार्ड (वार्ड नंबर 604) खोलना पड़ा है।

0 स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की पाइपलाइन में 10 जगह लीकेज

जांच में सामने आया है कि शहर के सेक्टर-24, 28 और आदिवाड़ा इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। हैरानी की बात यह है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत करोड़ों की लागत से बिछाई गई नई पाइपलाइन में 10 अलग-अलग स्थानों पर लीकेज पाए गए हैं, जहाँ से पीने के पानी में गंदा पानी मिल रहा था। फिलहाल प्रशासन ने रिसाव की मरम्मत और पानी में क्लोरीन मिलाने का काम शुरू कर दिया है।

0 अस्पताल में बच्चों की कतार, डॉक्टर अलर्ट पर

सिविल अस्पताल की अधीक्षक डॉ. मिताबेन पारिख के अनुसार, अस्पताल में भर्ती 104 बच्चों में से अधिकांश 1 से 16 वर्ष की आयु के हैं। बच्चे तेज बुखार, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत लेकर आ रहे हैं। डॉ. पारिख ने बताया कि पिछले तीन दिनों में मरीजों की संख्या में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल बच्चों का इलाज वार्ड F2, E2 और नए बने वार्ड 604 में IV फ्लूइड और एंटीबायोटिक्स के जरिए किया जा रहा है।

0 40 टीमें और 22 डॉक्टरों का विशेष दस्ता तैनात

मामले का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिला कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया है। वहीं, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने शनिवार को सिविल अस्पताल का दौरा किया और उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
* स्थिति पर नियंत्रण के लिए 22 डॉक्टरों की एक विशेष टीम गठित की गई है।
* फील्ड पर 80 से ज्यादा कर्मचारियों की 40 टीमें तैनात की गई हैं।
* स्वास्थ्य टीमों ने अब तक 10,000 घरों की जांच कर 38,000 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य का विवरण जुटाया है।

प्रशासन का दावा है कि स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन करोड़ों के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इस तरह की लापरवाही ने व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.