Author: Nishant Manoj Sharma
00 राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन TTN डेस्क कोरबा। शिक्षा, लोकतंत्र और जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलनरत सोनम वांगचुक के समर्थन में कोरबा में भी आवाज़ बुलंद होगी। अधिवक्ता अब्दुल नफीस खान के नेतृत्व में 20 जुलाई (सोमवार) को सुबह 9 बजे से सुभाष चौक, निहारिका में एक दिवसीय शांतिपूर्ण एवं संविधानसम्मत अनशन किया जाएगा। अधिवक्ता अब्दुल नफीस ने बताया कि सोनम वांगचुक द्वारा उठाए जा रहे मुद्दे बेहद संवेदनशील हैं। वे NEET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक व अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, परीक्षा प्रणाली में सुधार, छात्रों के भविष्य की सुरक्षा, लद्दाख को छठी अनुसूची…
TTN डेस्क कोरबा, 18 जुलाई 2026:पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा जिले को हरा-भरा और स्वच्छ रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत “रन फॉर ग्रीन” मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम से शुरू हुई इस 5 किलोमीटर की मैराथन को मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय,सभापति नूतनसिंह ठाकुर,पार्षद नरेंद्र देवांगन,अशोक चावलानी, हितानंद अग्रवाल, डॉ राजीव सिंह,बीजेपी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ अंजना सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में…
TTN डेस्क कोरबा।छुपे रुस्तमों का खेल खत्म! छुरीकला के चर्चित राज ज्वेलर्स में कट्टा अड़ाकर और मिर्ची पाउडर फेंककर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य सरगना विष्णु राठिया आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। 🔹 महिला का स्वांग रचकर आया था आरोपी शातिर आरोपी वारदात के वक्त महिला का भेष बनाकर लूट का प्रयास कर रहा था। घटना के बाद से ही वह फरार था और अपनी पहचान छिपाकर कर्नाटक बॉर्डर के हिन्दूपुरम इंडस्ट्रियल एरिया में बतौर मजदूर काम कर रहा था। 🔹 विशेष टीम ने दी दबिश मुखबिर की सटीक सूचना पर कोरबा पुलिस की…
TTN डेस्क नई दिल्ली।नीट (NEET) परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ पिछले 20 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे देश के जाने-माने सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के आंदोलन को दबाने के लिए दिल्ली पुलिस ने शनिवार तड़के एक बड़ा कदम उठाया। पुलिस ने एक बेहद गोपनीय रणनीतिक कार्रवाई के तहत वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जिस तरह चादरों का घेरा बनाया, उसे अब ‘ऑपरेशन सफेद चादर’ कहा जा रहा है। वर्तमान में जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात है। 0 मोबाइल कैमरों से छिपाने के लिए…
00 मुखिया फंदे पर लटका, 4 की जहर से मौत की आशंका TTN डेस्क रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संजय नगर इलाके में मदनी चौक शुक्रवार की देर रात को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही घर से परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद किए गए। इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पड़ोसियों और स्थानीय निवासियों में इस खौफनाक घटना को लेकर गहरा दुख और सन्नाटा पसरा हुआ है। 0 मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल, मुखिया का…
00 इतिहास गवाह है… चोर पैसे, गहने या गाड़ियां चुराते हैं। पर मध्य प्रदेश के शिवपुरी में जो हुआ, उसे सुनकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे! TTN डेस्क शिवपुरी।यहाँ ऐतिहासिक नरवर किले में 25-30 हथियारबंद नकाबपोश डकैत घुसे और किसी फिल्म के सीन की तरह, पहरा दे रहे निहत्थे सुरक्षाकर्मियों को बंदूक की नोंक पर बंधक बनाया… और फिर जो हुआ वो होश उड़ाने वाला है! डकैत तिजोरी नहीं, बल्कि 16वीं शताब्दी की विशालकाय ऐतिहासिक तोप लोडिंग गाड़ियों में लादकर फरार हो गए! 0 सुरक्षा के नाम पर सिर्फ एक ‘डंडा’ हैरानी की बात तो यह है कि इतनी…
00 पेपर लीक के बाद 21 जून को दोबारा हुई थी परीक्षा; सफलता में छात्राओं का दबदबा बरकरार TTN डेस्क नई दिल्ली।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात बहुप्रतीक्षित NEET UG 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए करीब 20 लाख विद्यार्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। जारी नतीजों के मुताबिक, कुल 11.21 लाख उम्मीदवारों ने देश के विभिन्न मेडिकल, डेंटल, आयुष (AYUSH) और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए क्वालिफाई किया है। 0 आर्यन और पांशुल बने ऑल इंडिया टॉपर इस वर्ष की परीक्षा में…
TTN डेस्क कोरबा। शहर के मानिकपुर चौकी अंतर्गत दादर इलाके में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 5 वर्षीय मासूम को बेरहमी से नोच डाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक, दहशत और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा निवासी किशोर पटेल दादर क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। गुरुवार शाम करीब 4 बजे उनका 5 वर्षीय बेटा प्रकाश पटेल (पहली कक्षा का छात्र) पिता से मिलने के बाद अकेले घर…
00 कोयला वाहनों की बेलगाम रफ्तार और सड़कों की दुर्दशा के बीच दोपहिया चालकों की लापरवाही भी बन रही काल; दोनों हादसों में वाहनों पर सवार थीं तीन-तीन सवारियां TTN डेस्क कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा की सड़कों पर मानों मौत दौड़ रही है। जिले में पिछले 24 घंटों के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने चार रोशन चिराग बुझा दिए हैं। बेलगाम भारी वाहनों की रफ्तार, जर्जर सड़कें और दोपहिया वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी इस तबाही की मुख्य वजह बनकर सामने आ रही है। 0 ताजा हादसा: पोड़ी बस स्टैंड के पास सगे भाई-बहन की मौत,…
TTN डेस्क कटघोरा (कोरबा): कटघोरा क्षेत्र में प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले 22 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार गौड़ की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। इस पूरे मामले में कई ऐसे गहरे राज और सवाल खड़े हो गए हैं, जिसने पुलिस और परिजनों दोनों को हैरान कर दिया है। 🔴 क्या है पूरी घटना? जानकारी के अनुसार, प्रयागराज का निवासी अभिषेक पिछले दो साल से बिलासपुर की एक शीशा (ग्लास) फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। मंगलवार (14 जुलाई) को दोपहर के समय उसे अत्यंत गंभीर हालत में कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
